Category Archives: राष्ट्रीय

दिल्ली में बढ़ी राजनीतिक गतिविधियां, पहुंचने लगे विभिन्न दलों के नेता, बैठकों का दौर शुरू

नयी दिल्ली : चुनाव नतीजे आने के बाद दिल्ली में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। सत्ता और विपक्ष के नेताओं का दिल्ली आने के साथ बैठकों का दौर जारी है। भाजपा अपने दम पर 240 सीटें लाई है। उसे सरकार बनाने के लिए अपने दो घटक दलों जदयू और टीडीपी के साथ की जरूरत है। […]

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू किया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आज लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान शुरू किया। उन्होंने इसकी शुरुआत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में पौधरोपण कर की। प्रधानमंत्री मोदी पूर्वाह्न करीब 10ः45 बजे बुद्ध जयंती पार्क पहुंचे और पौधरोपण […]

नेहरू के बाद मोदी लगातार तीसरा कार्यकाल शुरू करने वाले प्रधानमंत्री बनेः द न्यूयार्क टाइम्स

वाशिंगटन : भारत के आम चुनाव के नतीजे पर दुनियाभर के प्रमुख संचार माध्यमों ने अपनी टिप्पणियों के साथ चर्चा की है। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से लेकर मालदीव तक गूंज है। अमेरिका के प्रमुख समाचार पत्र द न्यूयार्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में दिए गए संदर्भ में टिप्पणी की है कि नेहरू के बाद मोदी लगातार […]

बुधवार (05 जून) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : योजना क्रियान्वयन के लिए समय अच्छा व सकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। जीवन साथी अथवा यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। आत्मचिंतन करे। बिगड़ा कार्य बनेगा। शुभांक-5-7-9 वृष : व्यवसाय में प्रतिद्वंद्वी परेशान कर सकते […]

मध्य प्रदेश : इंदौर से शंकर लालवानी ने 11.75 लाख वोटों से जीत दर्ज कर रचा इतिहास

नयी दिल्ली : इंदौर से शंकर लालवानी ने 11 लाख 75 हजार 92 वोटों से जीत दर्ज कर रचा इतिहास। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार संजय को पराजित किया। शंकर लालवानी को कुल 12 लाख 26 हजार 751 मत मिले। उनके बाद दूसरे नंबर पर नोटा रहा। इस संख्या ने भी […]

इंदौर में नोटा ने पूरे देश का तोड़ा रिकॉर्ड, नोटा के खाते में अब तक आए 1 लाख 63 हजार 828 मत

इंदौर : मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटों के लिए मतगणना जारी है। गिनती में प्रत्याशियों के आगे और पीछे के इतर नोटा का रिकॉर्ड भी बन रहा है। इंदौर में नोटा ने पूरे देश का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां नोटा के खाते में अब तक 1 लाख 63 हजार 828 मत से ज्यादा […]

उत्तर प्रदेश में बसपा का सुपड़ा साफ

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। दोपहर 12 बजे तक की हुई मतगणना में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुपड़ा साफ होता दिख रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश की अस्सी सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना […]

सुबह 10 बजे तक रुझानों में देश में एक बार फिर एनडीए सरकार, ओडिशा और आंध्र में भी बना सकते हैं सरकार

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार एक बार फिर देश में सरकार बनाती हुई दिखाई दे रही है। शुरुआती रुझानों में एनडीए बहुमत का आंकड़ा पार कर रहा है। भाजपा को पिछली बार के मुकाबले 50 से ज्यादा सीटों का नुकसान होता दिखाई दे रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार […]