Category Archives: राष्ट्रीय

लोकसभा में बोले राजनाथ- चीन के मुद्दे पर ‘सीना चौड़ा करके’ चर्चा के लिए तैयार

नयी दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को लोकसभा में विपक्ष को करारा जवाब देते हुए कहा कि वे सदन में चीन के मुद्दे पर ‘सीना चौड़ा करके पूरी हिम्मत के साथ’ चर्चा के लिए तैयार हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों में नोकझोंक के बीच उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता […]

चंद्रमा पर निष्क्रिय चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को शनिवार को किया जाएगा एक्टिव

नयी दिल्ली : चंंद्रमा की सतह पर निष्क्रिय किए गए चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को शनिवार को एक बार फिर से सक्रिय किया जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 23 सितंबर को इन दोनों को फिर से सक्रिय करने की योजना बनाई है। चंद्रमा में सूर्यास्त के कारण तीन सितंबर […]

थोड़े समय के लिए कनाडा से भारत की ऑनलाइन वीजा सेवाएं हुईं निलंबित

नयी दिल्ली : ऑनलाइन वीज़ा आवेदन केंद्र बीएलएस इंटरनेशनल ने गुरुवार को थोड़े समय के लिए भारतीय मिशन के कहने पर कनाडा से भारत का वीजा देने की सेवा को निलंबित कर दिया। हालांकि बाद में इस संबंध में दिया गया नोटिस उसने अपनी वेबसाइट से हटा लिया। वीज़ा कंसल्टेंसी सर्विसेज फर्म की वेबसाइट पर […]

पंजाब: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथियों के ठिकानों पर छापेमारी

चंडीगढ़ : कनाडा में बैठकर भारत में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथियों पर शिकंजा कसते हुए गुरुवार को प्रदेश भर में छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान सुबह सात बजे से चल रहा है। पंजाब पुलिस की टीमों ने आज सुबह एक साथ मोगा, फिरोजपुर, तरनतारन तथा अमृतसर आदि जिलों […]

महिला आरक्षण विधेयक पर स्मृति ईरानी ने जाहिर की खुशी, कहा- दशकों का संघर्ष प्रधानमंत्री मोदी ने किया पूरा

नयी दिल्ली : लोकसभा में पारित महिला आरक्षण विधेयक पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा आज इतिहास रचा गया, दशकों के संघर्ष को प्रधानमंत्री मोदी ने पूरा किया। स्मृति ईरानी ने कहा कि किसी भी सांसद के लिए संसदीय पारी शुरू करने का इससे बेहतर तरीका […]

महिला आरक्षण विधेयक को जनगणना और परिसीमन बनाएगा अधिक प्रभावी : मेघवाल

नयी दिल्ली : केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने गुरुवार को राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश किया। उन्होंने कहा कि जनगणना और परिसीमन महिला आरक्षण विधेयक को अधिक प्रभावी बनाएगा। जनगणना और परिसीमन के बाद एससी-एसटी वर्ग की महिलाओं को इसका समुचित लाभ मिल पाएगा। इसलिए जनगणना और परिसीमन […]

सांसद अर्जुन सिंह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विषयक स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य बनाए गए, सदस्यों की पूरी सूची देखें

नयी दिल्ली/कोलकाता : बैरकपुर लोकसभा से सांसद अर्जुन सिंह को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विषयक स्टैंडिंग कमेटी का सदस्य बनाया गया है। इससे पहले वह सामाजिक न्याय व सशक्तीकरण विषयक कमेटी के सदस्य थे। 13 सितम्बर को गठित ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज समिति की सूची में लोकसभा व राज्यसभा से कुल 29 सदस्यों […]

कनाडा में खालिस्तान समर्थक गैंगस्टर सुक्खा के मारे जाने की खबर, निज्जर की तरह हत्या

नयी दिल्ली : खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड को लेकर भारत और कनाडा के बीच रिश्ते लगातार तनावपूर्ण हो रहे हैं, इस बीच खबर है कि एक और खालिस्तान समर्थक गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा की बुधवार देर रात कनाडा के विनिपेग में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। इसे गैंगवार […]

इतिहास के पन्नों में 21 सितंबरः …और बहादुर शाह जफर को अंग्रेजों ने गिरफ्तार कर लिया

मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर का जिक्र छिड़ते ही उनकी उर्दू शायरी और हिंदुस्तान से उनकी मोहब्बत की भी बात होती है। कहने को तो वह 1837 में बादशाह बनाए गए, लेकिन तब तक देश के काफी बड़े इलाके पर अंग्रेजों का कब्जा हो चुका था। सल्तनत के नाम पर उनके पास कुछ ही इलाके […]