Category Archives: राष्ट्रीय

West Bengal : नदिया के कल्याणी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, कम से कम 4 की मौत

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कल्याणी में शुक्रवार को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि पूरी फैक्ट्री तहस-नहस हो गई और जले हुए शव चारों ओर बिखरे मिले। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। घटना कल्याणी […]

महाकुम्भ नगर में शॉर्ट सर्किट से इस्कॉन शिविर परिसर में लगी आग, 22 टेंट खाक

■ फायर ब्रिगेड के जवानों की सक्रियता से टला बड़ा हादसा, जनहानि नहीं महाकुम्भ नगर : महाकुम्भ नगर के सेक्टर 18 में स्थित इस्कॉन क्षेत्र में शुक्रवार को स्वामी हरिहरानंद और सुखदेवानंद के शिविर में अचानक शॉट सर्किट से आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल महाकुम्भ के फायर ब्रिगेड की एक दर्जन गाड़ियां […]

आरबीआई का अनुमान 2025-26 में 6.7 फीसदी की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था 

मुंबई/नयी दिल्ली : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने वित्त वर्ष 2025-26 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 6.7 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। साथ ही 31 मार्च को समाप्‍त हो रहे चालू वित्त वर्ष 2024-25 में आर्थिक वृद्धि दर 6.4 फीसदी अनुमानित है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्‍होत्रा ने शुक्रवार को बताया […]

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में फर्जी मतदाता जोड़ने का लगाया आरोप

◆ चुनाव आयोग के मुताबिक महाराष्ट्र में जनसंख्या से ज्यादा मतदाता : राहुल गांधी नयी दिल्ली : कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत और एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले के साथ संयुक्त रूप से शुक्रवार को राज्य विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र की मतदाता सूची में बड़े […]

Bihar : श्रीराम मंदिर के लिए पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन

पटना : अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन हो गया। वनवासी कल्याण केंद्र, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जैसे राष्ट्रवादी संगठनों के साथ मिलकर सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले चौपाल ने सर गंगा राम अस्पताल नई दिल्ली में आखिरी सांस ली। […]

आरबीआई ने रेपो रेट 0.25 फीसदी घटाया, गवर्नर मल्‍होत्रा ने किया ऐलान

◆ रेपो रेट 0.25 फीसदी घटाकर 6.25 फीसदी किया मुंबई : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने नीतिगत दर रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती की है। इस कटौती के बाद रेपो रेट 6.5 फीसदी से घटकर 6.25 फीसदी हो गया। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज इसका ऐलान किया। रेपो रेट में इस कटौती […]

इतिहास के पन्नों में 07 फरवरीः स्वदेश में बनी पहली पनडुब्बी भारत की नौसेना में शामिल

देश-दुनिया के इतिहास में 07 फरवरी की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारतीय नौसेना के लिए यादगार है। इसी तारीख को 1992 में स्वदेश निर्मित पहली पनडुब्बी ‘आईएनएस शाल्की’ को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। भारत हमेशा से रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की कोशिश करता आया है। इसी […]

शुक्रवार (07 फरवरी) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष – आमोद-प्रमोद का दिन होगा और व्यावसायिक प्रगति भी होगी। ज्ञान-विज्ञान की वृद्धि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्ध होंगे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले सामाजिक कार्य संपन्न होंगे। किसी अपने की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी। शुभांक-2-3-6 वृष – व्यर्थ के आडम्बरों से […]