Category Archives: राष्ट्रीय

फिरोजाबाद: भाजपा विधायक ने दिया इस्तीफा, स्वामी प्रसाद मौर्य को बताया ‘नेता’

फिरोजाबाद : फिरोजाबाद जिले के भाजपा विधायक मुकेश वर्मा भी गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को अपना इस्तीफ़ा लिखित में भेज दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफ़ा पत्र में दलित, पिछड़ों व अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं को उचित सम्मान ना दिए जाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने अपना नेता स्वामी प्रसाद […]

कोरोना विस्फोट : 24 घंटे में 2 लाख 47 हजार से ज्यादा नए मरीज

नयी दिल्ली : देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बेहद तेज रफ्तार से बढ़ रहे हैं। गुरुवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में 2 लाख 47 हजार 417 नए मरीज मिले हैं। वहीं, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 84 हजार 825 है। इस महामारी से 380 लोगों की मौत हो गई है। […]

रॉकेट वैज्ञानिक एस. सोमनाथ बने इसरो प्रमुख

नयी दिल्ली : प्रमुख वरिष्ठ रॉकेट वैज्ञानिक एस. सोमनाथ को केंद्र सरकार ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। सोमनाथ अभी विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार को केंद्र सरकार ने सोमनाथ को अंतरिक्ष विभाग का सचिव और अंतरिक्ष आयोग (स्पेस कमीशन) के अध्यक्ष पद […]

इंफाल में रात 2.17 बजे 4.0 तीव्रता का भूकंप का झटका

Earthquake

इंफाल : मणिपुर में इंफाल के उत्तरी इलाकों में देर रात भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार बुधवार की देर रात अधिकृत ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट किया कि लगभग 2.17 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल […]

इतिहास के पन्नों में : 13 जनवरी – दुनिया का सबसे बड़ा सीरियल किलर जिसने खुद को भी मार डाला

एक ऐसा डॉक्टर जो अपने मरीजों में जिंदगी नहीं, मौत बांटने के लिए कुख्यात था। ऐसा दरिंदा जो मां की मौत के बाद अपने अस्पताल में आने वाली बुजुर्ग महिला मरीजों को बिना किसी वजह के मौत के घाट उतार देता था। उसकी खूनी सनक का शिकार हुई महिलाओं के अंतिम संस्कार में भी वह […]

गुरुवार का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

युगाब्ध-5123, विक्रम संवत 2078, राष्ट्रीय शक संवत-1943 सूर्योदय 06.57, सूर्यास्त 05.38, ऋतु – शीत पौष शुक्ल पक्ष एकादशी, गुरुवार, 13 जनवरी 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि : आज […]

फिरोजाबाद: मुलायम सिंह यादव के समधी व सपा विधायक भाजपा में शामिल

फिरोजाबाद : यूपी में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में चुनाव से पूर्व दल-बदल की सियासत भी तेज हो गई है। सपा से तीन वार के विधायक, सैफई परिवार के रिश्तेदार और फिरोजाबाद जिले के कद्दावर नेता हरिओम यादव द्वारा बुधवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने से जिले की राजनीति गरम […]

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी

सुलतानपुर : भाजपा सरकार में श्रम मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ है। देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में बुधवार को स्वामी प्रसाद मौर्य कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। अपर मुख्य दण्दाधिकारी एमपी-एमएलए ने पूर्ववत जारी गिरफ्तारी वारंट को जारी करने का आदेश दिया है। अब कोर्ट […]

अखिलेश यादव ने कहा, दारा सिंह चौहान का सपा में स्वागत

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इन दिनों सियासी सरगर्मियां तेज हो गयी हैं। इन दिनों नेताओं की दलीय निष्ठाएं तेजी से बदल रही हैं। बुधवार को वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा भेजकर सपा अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भेंट की। मुलाकात […]