Category Archives: राष्ट्रीय

राहुल गांधी की संघ पर टिप्पणी का भाजपा ने दिया जवाब- ‘इतिहास पढ़ो पप्पू’

खंडवा (मध्य प्रदेश) : कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अपने विवादित बयानों से विपक्ष के निशाने पर हैं। महाराष्ट्र में वीर सावरकर को लेकर दिए बयान पर बवाल मचने के बाद अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर की गई टिप्पणी से विवाद छिड़ गया है। भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि […]

चुनाव आयुक्त का चुनाव कैसे हो?

– डॉ. वेदप्रताप वैदिक भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और किसी भी लोकतंत्र की श्वास-नली होती है चुनाव। उसमें होनेवाले लोक प्रतिनिधियों के चुनाव निष्पक्ष हो, यह उसकी पहली शर्त है। इसीलिए भारत में स्थायी चुनाव आयोग बना हुआ है। लेकिन जब से चुनाव आयोग बना है, उसके मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य […]

इतिहास के पन्नों मेंः 25 नवंबर – डॉ. अंबेडकर का संविधान सभा में समापन भाषण

9 दिसंबर 1946 को संविधान सभा की पहली बैठक हुई और सच्चिदानंद सिन्हा की अध्यक्षता में प्रथम वक्ता के तौर पर जेबी कृपलानी ने संविधान सभा को संबोधित किया। 25 नवंबर 1949 को संविधान सभा की आखिरी बैठक हुई। संविधान की ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर ने इसका समापन किया। अपने समापन भाषण […]

शुक्रवार का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944 सूर्योदय 05.55, सूर्यास्त 04.51, ऋतु – शीत अगहन शुक्ल पक्ष द्वितीया, शुक्रवार, 25 नवम्बर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :– आज […]

इतिहास के पन्नों में 24 नवंबरः चार्ल्स डार्विन की किताब ने किया ‘मनुष्य के पूर्वज बंदर’ होने का खुलासा

देश-दुनिया के इतिहास में 24 नवंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का महत्व दुनिया के हर मनुष्य के लिए है। हालांकि पृथ्वी पर जीवन कैसे पनपा? और इंसान कैसे आए? इसको लेकर आज भी कोई एकमत नहीं है, लेकिन, हम बचपन से सुनते आ रहे हैं कि हमारे पूर्वज बंदर […]

गुरुवार का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944 सूर्योदय 05.54, सूर्यास्त 04.51, ऋतु – शीत अगहन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, गुरुवार, 24 नवम्बर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज […]

भाजपा पहले डर फैलाती है फिर हिंसा, लेकिन किसी को डरने की जरूरत नहीं : राहुल गांधी

– भारत जोड़ो यात्रा ने किया मध्य प्रदेश में प्रवेश, राहुल गांधी ने साधा भाजपा पर निशाना बुरहानपुर/भोपाल : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में प्रवेश के बाद अपने भाषण में भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले डर फैलाती है और फिर हिंसा, लेकिन हिन्दुस्तान […]

कांग्रेस मॉडल ने गुजरात और देश को तबाह किया : नरेन्द्र मोदी

– मेहसाणा में कांग्रेस पर बरसे मोदी – प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में बिजली, पानी, शिक्षा, उद्योग क्षेत्र में हुई प्रगति का दिया हिसाब मेहसाणा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को मेहसाणा में आयोजित विजय संकल्प सम्मेलन में कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने पिछले 20 साल में भाजपा शासन में की गई प्रगति […]