कोलकाता : पश्चिम बंगाल में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत पहली गिरफ्तारी की है। दक्षिण 24 परगना जिले के नरेंद्रपुर में एक व्यक्ति को उसकी नाबालिग पुत्री से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह पश्चिम बंगाल में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 के तहत महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामले […]
Category Archives: अपराध
कालना : पूर्व बर्धमान जिले के कालना में सोमवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम राजा था। वह हुगली जिले के चुंचूड़ा का रहने वाला था लेकिन काम की वजह से कालना में रहता था। पुलिस व स्थानीय सूत्रों के अनुसार राजा सोमवार की रात […]
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में कानून प्रवर्तन एजेंसियों से बिना डरे भीड़ के हाथों हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब एक और घटना उत्तर 24 परगना से सामने आई है। बताया जा रहा है कि वारदात तो रविवार की है लेकिन मंगलवार को इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। उत्तर 24 […]
हुगली : मामूली विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप को लेकर हुगली के पांडुआ के द्वारबासिनी इलाके में तनाव है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मृतक का नाम आशीष बाउल दास (26) था। युवक द्वारबासिनी के गारुइगेडे गांव का रहने वाला था। […]
कूचबिहार : पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता पर हमले के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) द्वारा संज्ञान लेने के बाद पुलिस ने घटना के पांच दिन बाद पीड़िता का बयान दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार, शनिवार को भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल […]
कोलकाता : पूर्व बर्दवान के मंगलकोट के रहने वाले एक और आतंकवादी अनवर शेख को पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने चेन्नई से गिरफ्तार किया है। कुछ दिन पहले पश्चिम बर्दवान के कांकसा से एक कॉलेज छात्र को बांग्लादेश के प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन से जुड़े होने के आरोप में एसटीएफ ने गिरफ्तार किया […]
कोलकाता : मॉब लिंचिंग की घटनाएं पश्चिम बंगाल में नहीं रुक रही हैं। जिले के बाद अब कोलकाता के बउबाजार स्थित हॉस्टल में पिटाई से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। आरोप है कि मोबाइल चोरी के संदेह में उसकी पिटाई की गई। आरोप है कि घटना हॉस्टल की दूसरी मंजिल पर हुई। इस घटना […]
कोलकाता : कोलकाता के दो बड़े सरकारी अस्पतालों में लम्बे समय से सक्रिय दलाल गिरोह का पर्दाफाश बुधवार को पुलिस ने किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एसएसकेएम और कोलकाता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों को भर्ती कराने और अन्य चिकित्सकीय सुविधायें प्राप्त करने के लिये दलालों द्वारा मोटी रकम लिये जाने की कई शिकायतें मिली थी। […]
कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के बिराटी रेलवे स्टेशन पर अपने बैग में बच्चा छिपाकर ले जा रही एक महिला को बुधवार को पकड़ा गया है। इसके बाद स्टेशन पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इस मामले में इलाके के लोगों और यात्रियों ने महिला पर बच्चे के अपहरण का आरोप लगाया। यात्रियों ने […]
कोलकाता : देश के चर्चित नीट पेपर लीक मामले के तार आखिरकार कोलकाता से भी जुड़ गए हैं। पुलिस ने बुधवार को कोलकाता स्थित एक शैक्षणिक संस्थान से जुड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उस पर एक छात्र के माता-पिता से पैसे लेने और नीट मेरिट लिस्ट में जगह दिलाने का वादा करने का आरोप […]