Category Archives: अपराध

शाहजहां की गिरफ्तारी के कई घंटे के भीतर पुलिस के हत्थे चढ़ा आमिर अली

संदेशखाली : जमीन पर अवैध कब्जा महिलाओं पर अत्याचार और केंद्रीय संस्था के अधिकारियों पर हमले के आरोपित शेख शाहजहां की गिरफ्तारी के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने उसके दाहिने हाथ कहे जाने वाले आमिर अली गाजी को धर दबोचा। सूत्रों के मुताबिक संदेशखाली घटना के आरोपित आमिर अली को पुलिस ने अन्य राज्य से […]

Breaking News : संदेशखाली मामले का मुख्य अभियुक्त शाहजहां शेख गिरफ्तार

कोलकाता : अभी-अभी ख़बर मिली है कि संदेशखाली मामले में फरार चल रहा मुख्य अभियुक्त शाहजहां शेख गिरफ्तार हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाहजहां को उत्तर 24 परगना के मिनाखा से गिरफ्तार किया गया है। उसे आज बशीरहाट कोर्ट में पेश किया जाएगा। एडीजी उत्तर बंगाल इस गिरफ्तारी को लेकर जल्द […]

West Bengal : रामनवमी हिंसा मामले में एनआईए ने 16 लोगों को किया गिरफ्तार

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में हुए रामनवमी हिंसा मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक धार्मिक जुलूस के दौरान सांप्रदायिक हमले की साजिश रचने और उसे अंजाम देने के आरोप में 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान सामने आए खुलासे और जांच के दौरान जब्त की गई हिंसा के वीडियो फुटेज से […]

अशोकनगर में तृणमूल नेता की गोली मारकर हत्या

कोलकाता : उत्तर 24 परगना के अशोकनगर इलाके में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उसकी पहचान बिजन दास के तौर पर हुई है। वह उत्तर 24 परगना के अशोकनगर के गुमा-1 पंचायत के उप मुखिया थे। इलाके में उनका प्रभाव था। जिला पुलिस की ओर से सोमवार […]

प्रतिबंधित संगठन सिमी का सदस्य हनीफ शेख गिरफ्तार, 22 साल से था फरार

नयी दिल्ली : प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के सदस्य हनीफ शेख को 22 साल बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने महाराष्ट्र के जलगांव जिले के भुसावल से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपित के खिलाफ 2001 में दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में यूएपीए के तहत मामला दर्ज हुआ था। […]

नाबालिग लड़कियों के साथ होटल में पकड़े गए भाजपा नेता, तृणमूल ने लिया आड़े हाथों

◆ भाजपा ने कहा – अभियुक्त का पार्टी से कोई संबंध नहीं हावड़ा : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता और 10 अन्य लोगों को हावड़ा जिले के एक होटल में देह व्यापार रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस […]

10 लाख रुपये की हेरोइन के साथ एसटीएफ के हत्थे चढ़े तीन तस्कर

कोलकाता : पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी इलाके में 10 लाख रुपये की क्रूड हेरोइन के साथ तीन तस्करों को धर दबोचा है। एसटीएफ के एसपी आईपीएस इंद्रजीत बसु ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि अलीपुरद्वार से दक्षिण बंगाल की ओर […]

West Bengal : एसटीएफ के हत्थे चढ़ा उग्रवादी संगठन केएलओ का गुर्गा

कोलकाता : पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने प्रतिबंधित संगठन कामतापुर लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन (केएलओ) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की ओर से शनिवार को जारी बयान में बताया गया है कि शुक्रवार रात उसे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान तापस रॉय (27) के रूप में की गई […]

Kolkata : आर्थिक अनियमितता के आरोप में विख्यात स्कूल की महिला ट्रस्टी गिरफ्तार

कोलकाता : कोलकाता के एक प्रसिद्ध अंग्रेजी माध्यम स्कूल के ट्रस्टी बोर्ड की एक महिला सदस्य को 10 करोड़ रुपये की हेराफेरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपित का नाम कृष्णा धमाली है। वर्ष 2020 के अप्रैल महीने से वर्ष 2023 के जून महीने तक कृष्णा पर रुपये के गबन का आरोप है। […]

Howrah : उलुबेड़िया में नाबालिग के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार

हावड़ा : हावड़ा जिले के उलुबेड़िया में नाबालिग से हुए कथित गैंगरेप के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नाबालिग बुधवार रात में अपने जीजा से मिलने उलुबेड़िया स्टेशन आई थी। आरोप है कि इसके बाद घर जाते समय रेलवे लाइन के किनारे कुछ बदमाशों ने नाबालिग […]