Category Archives: बंगाल

West Bengal : जन्मदिन की पार्टी में बनी थी विकास सिंह को गोली मारने की योजना, एक गिरफ्तार

उत्तर 24 परगना : बेलघरिया में रेलगेट नंबर चार के पास शनिवार रात करीब आठ बजे एक चाय की दुकान पर तृणमूल नेता विकास सिंह पर बाइक सवार बदमाशों ने गोलीबारी की थी। इस हमले में विकास सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, सर्जरी के बाद उनकी हालत […]

पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश जैसे हालात : सुकांत मजूमदार

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर केंद्रीय मंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार ने सोमवार को एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश जैसी स्थिति है। जो बांग्लादेश में व्याप्त अराजकता का प्रतिबिंव है। सुकांत मजूमदार ने अपने पोस्ट में हिंसा का एक […]

सुप्रीम कोर्ट के जज नियुक्त हुए कलकत्ता हाई कोर्ट के जज जयमाल्य बागची, ममता बनर्जी ने दी बधाई

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कलकत्ता हाई कोर्ट के जज जस्टिस जयमाल्य बागची को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया है। अब सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 33 हो जाएगी। सुप्रीम कोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 34 है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इससे पहले 6 मार्च को जस्टिस जयमाल्य बागची को […]

बंगाल के राज्यपाल के नाम पर ऑनलाइन ठगी : राजभवन ने जारी की चेतावनी

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस के नाम पर ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजभवन ने सख्त चेतावनी जारी की है। ठग सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से धन ऐंठने की कोशिश कर रहे हैं। राजभवन के प्रवक्ता ने बताया कि इस तरह की धोखाधड़ी की शिकायतें […]

West Bengal : दीघा में ‘जगन्नाथ कल्चरल सेंटर’ का उद्घाटन 30 अप्रैल को

दीघा : पश्चिम बंगाल के लोकप्रिय पर्यटन स्थल दीघा के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। यहां आगामी 30 अप्रैल को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ड्रीम प्रोजेक्ट जगन्नाथ मंदिर के तर्ज पर ‘जगन्नाथ कल्चरल सेंटर’ का उद्घाटन किया जाएगा। इसकी तैयारियों एवं सुरक्षा के मद्देनजर जिला पुलिस की तरफ से दीघा में […]

West Bengal : बीएसएफ की फायरिंग में तस्कर घायल

बशीरहाट : उत्तर 24 परगना जिला अंतर्गत स्वरूपनगर की सीमा से लगे गोविंदपुर गांव में बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर एक तस्कर को निशाना बनाकर गोलीबारी की जिसमें शहाबुद्दीन बिश्वास नामक तस्कर आंख में गोली लगने से घायल हो गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, वह अस्पताल में इलाजरत है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। […]

West Bengal : बसंत उत्सव में आद्यापीठ के अनाथ बच्चों ने खेला गुलाल

बैरकपुर: दक्षिणेश्वर रामकृष्ण संघ (आद्यापीठ) के नन्हें अनाथ बच्चों ने बसंत उत्सव में शामिल हुए और रंग बिरंगे गुलाल में रंग गए। बसंत उत्सव का आयोजन बेलघड़िया के मानसबाग सार्वजनिन दुर्गोत्सव व मानसबाग स्पोर्टिग़ क्लब की ओर से आयोजित किया गया था। इस अवसर पर बच्चों ने नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति कर लोगों का मन […]

West Bengal : पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त, 25 मजदूर घायल

बांकुड़ा : आलू की कटाई कर घर लौट रहे 25 मजदूर बांकुड़ा जिले के इंदस इलाके में हुई सड़क दुघर्टना में घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ये सभी बांकुड़ा जिलांतर्गत कोतुलपुर के देशड़ा इलाके से घर लौट रहे थे। उसी समय लालकी गांव से सटे कोतुलपुर-इंदास सड़क पर शनिवार रात एक पिकअप वैन अनियंत्रित […]

बागडोगरा एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के बागडोगरा एयरपोर्ट पर शुक्रवार को भारतीय वायुसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि अधिकारियों ने कहा है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने शनिवार‌‌ को कहा कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई […]

West Bengal : स्कूल भर्ती घोटाले में अयन सिल को विशेष अदालत से जमानत

कोलकाता : कोलकाता की एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के चर्चित स्कूल भर्ती घोटाले में निजी प्रमोटर अयन सिल को जमानत दे दी। यह मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी सीबीआई द्वारा दर्ज किया गया था। अदालत ने अयन सिल को एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी है। इससे पहले इसी […]