Category Archives: बंगाल

चक्रवात मोचा : मछुआरों को समुद्र से लौटने की चेतावनी, 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

कोलकाता : बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव की वजह से चक्रवात मोचा लगातार शक्तिशाली होता जा रहा है। रविवार की सुबह मौसम विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि आज शाम तक समुद्र से मछुआरों को वापस लौटने का अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल बंगाल में तो नहीं […]

ममता की सहयोगी रहीं सोनाली गुहा ने कहा : बुआ-भतीजा अकेले खाएंगे, यह नहीं चलेगा

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की खास सहयोगी रहीं पूर्व विधायक सोनाली गुहा ने चौंकाने वाला बयान दिया है। शनिवार को डीए आंदोलनकारियों के मंच पर संबोधन करते हुए उन्होंने कहा कि बुआ-भतीजा (ममता बनर्जी और भतीजे अभिषेक बनर्जी) अकेले खाएंगे और कोई नहीं खाएंगे, यह नहीं चलेगा। उन्हें ममता बनर्जी की छाया साथी के […]

मणिपुर में फंसे बंगाल के लोगों के लिए राज्य सरकार ने शुरू किया हेल्पलाइन नंबर

कोलकाता : पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग को लेकर फैली हिंसा में फंसे बंगाल के लोगों की मदद के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है। ये नंबर हैं 033-22143526 और 033-2253185। मणिपुर सरकार ने दंगाइयों को देखते ही गोली मारने का आदेश जारी किया है। […]

मोयना में भाजपा नेता की हत्या की मामले में दो और गिरफ्तार

कोलकाता : पूर्व मेदिनीपुर के मोयना में भाजपा के बूथ अध्यक्ष विजयकृष्ण भुइंया की हत्या के मामले में पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। पता चला है कि गिरफ्तार तीनों इलाके में तृणमूल कांग्रेस के सक्रिय नेता हैं। आरोप है कि […]

बंगाल की खाड़ी में तैयार हुआ चक्रवात ‘मोचा’

कोलकाता : बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘मोचा’ तैयार हो गया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार शनिवार को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बना है। अगले 24 घंटे में इस क्षेत्र में निम्न दबाव की संभावना है। अलीपुर मौसम विभाग की तरफ से शनिवार अपराह्न बताया गया कि “रविवार सुबह लो […]

जिला परिषद से भी रुपयों की वसूली किया करते थे अनुब्रत मंडल

कोलकाता : राज्य के बहुचर्चित मवेशी तस्करी मामले में गिरफ्तारी के बाद से तिहाड़ जेल में बंद बीरभूम जिले के तृणमूल अध्यक्ष अनुब्रत मंडल के बारे में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पता चला है कि वह मवेशी तस्करी के के अलावा बीरभूम जिला परिषद से भी रुपये की वसूली किया करते थे। […]

महज दो महीने पहले हुई थी राजौरी में बलिदान हुए जवान की शादी, ममता बनर्जी ने जताई संवेदना

कोलकाता : कश्मीर के राजौरी में आतंकी हमले में जो 5 जवान बलिदान हुए, उसमें एक पश्चिम बंगाल के लाल भी हैं। दार्जिलिंग के फूलबाजार प्रखंड के नया नूर ग्राम पंचायत के अंतर्गत किजोम गांव के रहने वाले राइफल मैन सिद्धांत छेत्री (25) शहीद हो गए हैं। छेत्री 9 पैरा कमांडो में थे। उनके शहीद […]

शुभेंदु ने रेलमंत्री को लिखा पत्र, ममता के रेल सफर के दौरान यात्रियों की हुई परेशानी पर जताई आपत्ति

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 03 मई को सरायघाट एक्सप्रेस से हावड़ा से मालदा गई थीं। इसे लेकर वरिष्ठ भाजपा विधायक और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है जिसमें दावा किया है कि ममता के इस सफर की वजह से ट्रेन को अनावश्यक तौर […]

77 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं अनुब्रत मंडल, ड्राइवर व नौकर के नाम भी खरीदी जमीन

कोलकाता : मवेशी तस्करी मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद अनुब्रत मंडल के बारे में ईडी ने कई दावे किए हैं। केंद्रीय एजेंसी की ओर से दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में दावा किया है कि मंडल कुल 77 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। उन्होंने अपने नौकर और ड्राइवर […]

तृणमूल विधायक का वीडियो वायरल, कहा : जब माकपा में था तो कई नेताओं को नौकरी दिलवाई

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले की राजारहाट न्यूटाउन विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के विधायक तापस चटर्जी का एक और वीडियो वायरल हुआ है। इसमें उन्होंने दावा किया है कि जब वह तृणमूल में आने से पहले माकपा में थे और राज्य में वाम दलों की सरकार थी तब उन्होंने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं […]