Category Archives: बंगाल

पश्चिम बंगाल में माध्यमिक परीक्षा शुरू

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में माध्यमिक की परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो गई है। कोलकाता समेत पूरे राज्य में सड़कों पर बड़ी संख्या में परीक्षा देने के लिए छात्र सुबह से ही निकल पड़े हैं। इनकी सुविधाओं के लिए राजधानी कोलकाता समेत पूरे राज्य में अतिरिक्त संख्या में बसें, सुबह से ही चल रही हैं। माध्यमिक […]

West Bengal : बकाया राशि की माँग को लेकर ममता बनर्जी का आज से दो दिवसीय धरना

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बकाया राशि की माँग को लेकर आज से दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेंगी। महानगर के धर्मतल्ला स्थित आम्बेडकर मूर्ति के पास यह धरना-प्रदर्शन होगा। गौरतलब है कि बकाया राशि की मांग को लेकर ही पिछली बार अभिषेक बनर्जी ने राजभवन के सामने धरना दिया था। सीएम ने शुक्रवार से […]

उम्मीद नहीं छोड़ रही कांग्रेस, बोली- तृणमूल से सीट बंटवारे पर सहमति बनेगी

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को सीटें नहीं देने की तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की घोषणा के बावजूद कांग्रेस ने उम्मीद नहीं छोड़ी है। कांग्रेस का गढ़ रहे मुर्शिदाबाद जिले में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव का सर्वोपरि उद्देश्य केंद्र में भारतीय जनता […]

तृणमूल कांग्रेस विपक्षी दलों के गठबंधन की ट्रेन से उतरना चाहती है : मोहम्मद सलीम

कोलकाता : मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के सचिव मोहम्मद सलीम ने गुरुवार को कहा कि देश न्याय और अन्याय के बीच विभाजित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में वाम दल का शामिल होना इस लड़ाई का हिस्सा है। मुर्शिदाबाद जिले के बहरामपुर में भारत […]

हम गठबंधन को तैयार थे, लेकिन हमारे प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया गया : ममता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने आगामी लोकसभा चुनाव राज्य में अकेले लड़ने का ऐलान करते हुए एक बार फिर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। ममता ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस, इंडी गठबंधन के साथ रहकर कांग्रेस के साथ गठबंधन को उत्सुक थी लेकिन हमारे प्रस्ताव […]

भाजपा चुनाव जीतने के लिए लोगों को जेल में डाल रही है : ममता बनर्जी

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झारखंड में अपने समकक्ष हेमंत सोरेन को कथित भूमि घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद गुरुवार को बड़ी टिप्पणी की है। शांतिपुर में एक सार्वजनिक वितरण कार्यक्रम में संबोधन करते हुए ममता ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी […]

Budget 2024 : पश्चिम बंगाल के लिए 13,810 करोड़ के रेल बजट की घोषणा – रेल मंत्री

कोलकाता/नयी दिल्ली : वित्त मंत्री ने बजट में तीन नए रेल कॉरिडोर के निर्माण की घोषणा की। इन कॉरिडोर के निर्माण से देश के कई हिस्सों को रेल से जोड़ा जाएगा और लोगों को यात्रा करने में आसानी होगी। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि रेलवे वाले तीन नए रेल कॉरिडोर शुरू किए जाएँगे। इसके तहत […]

West Bengal : कांग्रेस से अब सीट बंटवारे को लेकर कोई बातचीत नहीं करेगी तृणमूल

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अब सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस से किसी भी तरह से बातचीत नहीं करेगी। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ कर दिया […]

केंद्र में सरकार बनने पर पूरे देश में कराएंगे जातिगत सर्वेक्षण : राहुल गांधी

कोलकाता : कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत दूसरी बार पश्चिम बंगाल में रैली कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ी घोषणा की है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को जोर देकर कहा कि अगर आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी केंद्र की सत्ता में आती है तो देशभर में […]

ममता ने फिर लगाया माकपा-कांग्रेस और भाजपा पर गठबंधन का आरोप

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कांग्रेस पर आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए माकपा से हाथ मिलाने का आरोप लगाया है। बनर्जी ने मालदा में एक सार्वजनिक वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में दो सीट पर चुनाव लड़ने […]