Category Archives: बंगाल

हत्या के बाद 7 साल के बच्चे को खेत में दफना कर पिता फरार

डायमंड हार्बर : एक पिता अपने बच्चे की हत्या कर उसके शव को धान के खेत में दफना कर फरार हो गया। घटना दक्षिण 24 परगना के उस्थी थाना क्षेत्र के डोमपाड़ा इलाके की है। मृत बच्चे का नाम रोहित शेख (7) है। अभियुक्त पिता का नाम रफीकुल शेख है। शनिवार की रात हुई इस […]

कलकत्ता हाइकोर्ट में अनुब्रत मंडल को झटका, दिल्ली ले जाने का रास्ता साफ

कोलकाता : कलकत्ता हाईकोर्ट ने शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के मवेशी तस्करी घोटाले के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुब्रत मंडल को दिल्ली ले जाने का रास्ता साफ कर दिया। न्यायमूर्ति बिबेक चौधरी के एकल पीठ ने कहा कि कलकत्ता हाईकोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट, दोनों में एक […]

कांग्रेस नेता कौस्तव को कोर्ट ने दी जमानत, सिर मुंडवा कर जताया विरोध

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कथित तौर पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने के आरोप में कांग्रेस नेता कौस्तव बागची को गिरफ्तार करने वाली कोलकाता पुलिस को कोर्ट में तगड़ा झटका लगा है। सुबह आठ बजे के करीब बड़तला थाने की पुलिस बैरकपुर स्थित कौस्तव के घर जाकर उन्हें गिरफ्तार कर लाई थी और दोपहर […]

शुभेंदु ने कौस्तव की गिरफ्तारी की निंदा करके कांग्रेस पर कसा तंज

कोलकाता : भाजपा के वरिष्ठ विधायक और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कांग्रेस के नेता और अधिवक्ता कौस्तव बागची की गिरफ्तारी का विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि ममता बनर्जी के खिलाफ आवाज उठाने वाली हर विपक्षी आवाज को दबाने के लिए राज्य प्रशासन कानून का दुरुपयोग कर रहा है, उन्हें तुरंत रिहा किया […]

ईडी ने कोर्ट में कहा- अनुब्रत को दिल्ली ले जाने दीजिए, जरूरत पड़ने पर एम्स में कराएंगे इलाज

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित मवेशी तस्करी मामले में गिरफ्तार तृणमूल नेता अनुब्रत मंडल को दिल्ली ले जाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अडिग है। केंद्रीय एजेंसी ने शनिवार को कलकत्ता हाईकोर्ट में उन्हें दिल्ली ले जाने संबंधी आदेश के स्थगन संबंधी याचिका पर सुनवाई के दौरान उन्हें दिल्ली ले जाने की अनुमति दिए […]

फिर जेल से अस्पताल पहुंचे अनुब्रत मंडल

– जब जब होता है अनुब्रत को दिल्ली ले जाने का आदेश, बिगड़ जाती है तबीयत कोलकाता : पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित मवेशी तस्करी मामले में गिरफ्तार बीरभूम जिले के तृणमूल अध्यक्ष अनुब्रत मंडल पर कानून की कमजोर कड़ियों के दुरुपयोग के आरोप लग रहे हैं। जब जब उन्हें दिल्ली ले जाने का आदेश मिलता […]

अकेली लड़कियों से छेड़खानी और छिनतई करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे

बारूईपुर : पुलिस ने अकेली लड़कियों को परेशान कर छिनतई करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बारूईपुर थाने की पुलिस ने उक्त गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरोह मुख्य रूप से गड़िया, महामायातला, राजपुर, सोनारपुर, बारूईपुर में सक्रिय था। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार लोगों के नाम […]

ममता अपनी आलोचना नहीं सह सकतीं : अधीर

कोलकाता : कांग्रेस नेता और अधिवक्ता कौस्तभ बागची की कोलकाता पुलिस के हाथों गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर असहिष्णु होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि बनर्जी अपनी आलोचना नहीं सह सकतीं […]

कांग्रेस नेता कौस्तभ बागची गिरफ्तार

– मुख्यमंत्री को लेकर व्यक्तिगत टिप्पणी करने का आरोप कोलकाता : कोलकाता पुलिस की टीम शनिवार को तड़के कांग्रेस नेता कौस्तभ बागची के बैरकपुर स्थित घर पहुंची। बड़तला थाने की टीम सुबह साढ़े आठ बजे तक कौस्तभ के घर पर डटी रही। इस बीच, युवा कांग्रेस नेता ने फेसबुक पर पोस्ट किया, “आखिरकार गिरफ्तार।” बैरकपुर […]

बाबुल सुप्रियो का व्हाट्सऐप अकाउंट हैक

कोलकाता : राज्य के पर्यटन मंत्री बाबुल सुप्रियो का व्हाट्सऐप अकाउंट हैक हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहली कैबिनेट में मंत्री रह चुके सुप्रियो ने शुक्रवार को खुद ही यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि उनके व्हाट्सऐप पर एक लिंक आया था जिस पर क्लिक करने के बाद सोशल मीडिया मैसेजिंग […]