Category Archives: मेट्रो

कोलकाता पुलिस बैंड के राजभवन में प्रवेश के लिए मुख्यमंत्री को करना पड़ा हस्तक्षेप

कोलकाता : गणतंत्र दिवस के मौके पर कोलकाता पुलिस बैंड को राजभवन में प्रवेश करने से रोके जाने का आरोप लगा है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री हर साल गणतंत्र दिवस पर राजभवन में आयोजित चाय समारोह में शामिल होती हैं। इसी अनुसार, ममता बनर्जी रविवार शाम साढ़े चार बजे राजभवन पहुंचीं जहां राज्यपाल सी.वी.आनंद बोस […]

कोलकाता में बनने जा रहा है देश का सबसे बड़ा भूमिगत स्टेशन

कोलकाता : देश का सबसे बड़ा भूमिगत स्टेशन कोलकाता में बनने जा रहा है। न केवल भारत में, बल्कि एशियाई महाद्वीप में भी ऐसे बड़े भूमिगत मेट्रो स्टेशन कम ही हैं। भारत का सबसे बड़ा भूमिगत मेट्रो स्टेशन कोलकाता हवाई अड्डे पर बनने जा रहा है। स्टेशन के बगल में यार्ड का निर्माण किया जा […]

डिजिटल धोखाधड़ी कर 66 लाख की ठगी, 3 गिरफ्तार

कोलकाता : कोलकाता के चारु मार्केट थाना इलाके में एक बड़े डिजिटल धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह मामला एक वरिष्ठ महिला नागरिक से 66 लाख रुपये की ठगी से संबंधित है। पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रताप रॉय (27 वर्ष), को पीड़िता कल्पना रॉय की निशानदेही पर गिरफ्तार किया गया। […]

सीएस अनुज सारस्वत आईसीएसआई के ईआईआरसी के अध्यक्ष बने

कोलकाता : सीएस अनुज सारस्वत वर्ष 2025 के लिए भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) के पूर्वी भारत क्षेत्रीय परिषद (ईआईआरसी) के अध्यक्ष की भूमिका संभालेंगे। आईसीएसआई के पूर्वी भारत क्षेत्रीय परिषद के वर्ष 2025 के लिए चुने गए नए पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष सीएस बिशाल हरलालका, सचिव सीएस सतीश कुमार और कोषाध्यक्ष सीएस संतोष कुमार शामिल […]

कोहरे के कारण दमदम हवाई अड्डे पर उड़ान सेवायें बाधित, यात्रियों ने  किया प्रदर्शन

कोलकाता : कोलकाता के दमदम हवाई अड्डे पर शुक्रवार सुबह कोहरे की वजह से हवाई सेवाएं बुरी तरह बाधित हो गई, जिससे यात्रियों का आक्रोश फूट पड़ा। बागडोगरा जाने वाली एक उड़ान को अचानक रद्द कर दिया गया, जिससे यात्रियों ने नाराजगी जाहिर की। शुक्रवार सुबह पूरे क्षेत्र में घना कोहरा छा गया, जिसके कारण […]

नेताजी की जयंती पर स्वास्थ्य शिविर और कंबल वितरण का आयोजन

कोलकाता : माँ भारती के वीर सपूत आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक और भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के महानायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर नेताजी मंच की ओर से नेताजी सुभाष रोड पर आयोजित समारोह में उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात 350 लोगों का स्वास्थ्य […]

Kolkata : पद्म पुकुर स्क्वायर शिव मंदिर सेवा समिति द्वारा आयोजित सुन्दर काण्ड पाठ सम्पन्न

कोलकाता : खिदिरपुर के पद्म पुकुर स्क्वायर शिव मंदिर सेवा समिति द्वारा अयोध्या के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भव्य सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भक्ति से सराबोर हो गए। सुन्दर काण्ड पाठ का यह आयोजन पिछले दो वर्षों से लगातार […]

कोलकाता : ईडी की छापेमारी में फर्जी कॉल सेंटर और क्रिप्टोकरेंसी घोटाले का पर्दाफाश

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में एक बड़े फर्जी कॉल सेंटर और क्रिप्टोकरेंसी घोटाले का मामला सामने आया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को इस घोटाले से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया। ये छापेमारी मुख्य रूप से कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में की गई। सूत्रों के अनुसार, यह गिरोह फर्जी […]

जादवपुर में सरकारी बस की टक्कर से महिला की मौत

कोलकाता : मंगलवार सुबह जादवपुर में सरकारी बस की लापरवाही ने एक परिवार की जिंदगी तबाह कर दी। सुबह सात बजे के करीब 8बी बस स्टैंड के पास हुई इस दुर्घटना में स्कूटर सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। चमत्कारिक रूप से, उनके साथ मौजूद चार साल […]

न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स ने अब तक के सबसे बड़े प्राथमिक फंड-रेज़ में कोटक ऑल्ट से 940 करोड़ रुपये हासिल किए

कोलकाता : वर्ष 2017 में स्थापित और चेन्नई स्थित मुख्यालय वाली न्यूबर्ग तेजी से देश में सबसे तेजी से बढ़ने वाली, सबसे बड़ी एकीकृत डायग्नोस्टिक्स कंपनी और भारतीय मूल के शीर्ष 4 सबसे बड़े डायग्नोस्टिक्स प्रदाताओं में से एक के रूप में उभरी है। फण्ड एकत्रित करने के बारे में बात करते हुए, न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स […]