Category Archives: राष्ट्रीय

पाकिस्तान को जवाब देने के बाद राजस्थान के सरहदी इलाकों में तनाव

जयपुर : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आंतकी हमले के जवाब में भारत द्वारा की गई एयर स्ट्राइक (ऑपरेशन सिंदूर) के बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर राजस्थान के सरहदी इलाकों को निशाना बनाने की कोशिश की। सात और आठ मई की रात पाकिस्तान ने राजस्थान के नाल (बीकानेर), फलोदी और उत्तरलाई (बाड़मेर) स्थित तीन प्रमुख एयरबेस सहित […]

उड़ी में पाकिस्तानी गोलाबारी की चपेट में आने से एक महिला की मौत

जम्मू : पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश को भारतीय सेना ने पूरी तरह विफल कर दिया है। नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी के साथ-साथ पाकिस्तान ने स्वार्म ड्रोन के जरिये संवेदनशील सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था लेकिन सतर्क सेना व […]

भारत की जवाबी कार्रवाई से हिला पाकिस्तान: कराची बंदरगाह और पेशावर में जोरदार धमाके, ब्लैकआउट और मोबाइल नेटवर्क ठप

इस्लामाबाद : भारत की जवाबी सैन्य कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में तनाव चरम पर है। गुरुवार देर रात कराची बंदरगाह पर 8 से 12 तेज़ धमाकों की आवाज़ सुनी गई, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में आपात ब्लैकआउट कर दिया गया और मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह ठप हो गया। जवाबी कार्रवाई के तहत भारतीय नौसेना ने भी […]

इतिहास के पन्नों में 09 मई : महात्मा गांधी के राजनीतिक गुरु का जन्म

महान स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, विचारक के साथ महात्मा गांधी के राजनीतिक गुरु गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म 9 मई 1866 को तत्कालीन बंबई प्रेसिडेंसी अंतर्गत महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले में हुआ था। उन्होंने एल्फिंस्टन कॉलेज से स्नातक की उपाधि ग्रहण की। गोपाल कृष्ण गोखले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लोकप्रिय नरमपंथी नेता थे। वे 1890 में […]

शुक्रवार (09 मई) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष – परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-3-5-7 वृष – […]

पाकिस्तान ने जम्मू हवाई अड्डे को बनाया निशाना, दागी एक के बाद एक मिसाइलें

नयी दिल्ली : ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच पाकिस्तान ने जम्मू शहर को केंद्रीय कर बुधवार रात एक के बाद एक कई हमले किए। पाकिस्तान ने ड्रोन रॉकेट और मिसाइल से जम्मू शहर और पठानकोट एयर स्पेस को भी निशाना बनाया हालांकि भारत की सुरक्षा […]

पहलगाम हमला ही था असल उकसावा, झूठ और भ्रामक दावे कर रहा पाकिस्तान : भारत

नयी दिल्ली : भारत ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान लगातार पहलगाम हमले और उसके बाद के घटनाक्रम पर झूठ बोल रहा है। भारत स्पष्ट करना चाहता है कि पहलगाम ही पहले उकसावे की घटना थी। इसी के जवाब में भारत ने आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाते हुए सटीक और संयमित कार्रवाई की है। विदेश […]

सरकार ने सर्वदलीय बैठक में ऑपरेशन सिंदूर पर दी जानकारी, राजनीतिक दलों ने दिखाई एकजुटता

नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने गुरुवार को सर्वदलीय बैठक में पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारत की सैन्य कार्रवाई के लिए चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और उसके बाद की स्थिति की जानकारी दी। बैठक में राजनीतिक दलों ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एकजुटता दिखाई। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक संसद […]

महुआ मोइत्रा ने निशिकांत दुबे और जय अनंत देहाद्राय के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की मानहानि याचिका

नयी दिल्ली : तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और वकील अनंत देहादराय के खिलाफ एक नया मानहानि याचिका दायर की है। महुआ मोइत्रा ने याचिका में निशिकांत दुबे औऱ अनंत देहादराय पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपमानजनक पोस्ट […]