Category Archives: राष्ट्रीय

गुरुवार (06 मार्च) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बन जाएगी। आर्थिक हित के काम को साधने में मदद मिल जाएगी। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम पर पैनी नजर रखिए। यात्रा आवश्यक होगी। शुभांक-5-7-9 वृष : लेन-देन में […]

मणिपुर में 5.6 तीव्रता का भूकंप, असम, नगालैंड, मेघालय में भी कांपी धरती

Earthquake

इंफाल : मणिपुर के कामजोंग जिले में बुधवार को पूर्वाह्न 11.06 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 मापी गयी। भूकंप के झटके मणिपुर के अलावा असम के गुवाहाटी, नगालैंड एवं मेघालय के कुछ हिस्से समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भी महसूस किए गए। भूकंप के कारण अभी तक […]

पंजाब में सैकड़ों किसान नेता हिरासत में, चंडीगढ़ की 12 सीमाएं सील

◆ पंजाब व चंडीगढ़ के ढाई हजार पुलिस कर्मी बॉर्डर पर तैनात चंडीगढ़ : पंजाब के किसान संगठनों द्वारा बुधवार काे चंडीगढ़ कूच की घोषणा को देखते हुए पंजाब पुलिस ने जहां सैकड़ों किसानों को हिरासत में ले लिया है, वहीं बुधवार सुबह से ही चंडीगढ़ की तरफ से जाने वाले सभी 12 रास्तों को सील […]

इतिहास के पन्नों में 05 मार्चः गांधी-इरविन पैक्ट की गवाह तारीख

देश-दुनिया के इतिहास में 05 मार्च की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह साल 1931 की वही तारीख है, जब महात्मा गांधी और तत्कालीन वायसरॉय लॉर्ड इरविन के बीच ऐतिहासिक समझौता हुआ था। इस समझौते को गांधी-इरविन पैक्ट कहते हैं। पहली बार अंग्रेजों ने भारतीयों के साथ समान स्तर पर समझौता किया। इस […]

बुधवार (05 मार्च) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बन जाएगी। आर्थिक हित के काम को साधने में मदद मिल जाएगी। यात्रा शुभ रहेगी। माता पक्ष से विशेष लाभ। कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी। ङ्क्षचतनीय वातावरण से मुक्ति मिलेगी। शुभांक-2-4-5 वृष : विरोधी नुकसान […]

Bihar : शिक्षकों को आगामी 2 माह के भीतर मनचाही जगह मिलेगी – शिक्षा मंत्री

पटना : बिहार विधानसभा में बजट सत्र के दौरान प्रदेश के शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर सरकार ने कहा कि आगामी दो माह के भीतर उन्हें मनचाही जगह पोस्टिंग मिल जायेगी। विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री सुनील सिंह ने सदन में कहा है कि अगले दो महीनों के भीतर शिक्षकों को मनचाही […]

जन्म प्रमाण पत्र जालसाजी में बिहार का कनेक्शन, कोलकाता पुलिस को मिली बड़ी जानकारी

कोलकाता : कोलकाता में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपित की पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि बिहार में पैसे लेकर नकली जन्म प्रमाण पत्र तैयार किए जाते हैं। पुलिस ने अब इस नेटवर्क की तह तक पहुंचने के लिए बिहार में भी […]

दुनिया का हर देश आज भारत के साथ आर्थिक साझेदारी को मजबूत करना चाहता है : प्रधानमंत्री

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए विकास इंजन बताते हुए मंगलवार को कहा कि आज दुनिया का हर देश भारत के साथ अपनी आर्थिक साझेदारी को मजबूत करना चाहता है। उन्होंने कहा कि हमारे विनिर्माण क्षेत्र को इन साझेदारियों का लाभ उठाने के लिए अधिक से अधिक पहल करनी […]