Category Archives: राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को दी 5,918 करोड़ की सौगात

पटना/सीवान : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार में सीवान जिले के जसौली में राज्य को 5,900 करोड़ रूपये से अधिक की सौगात दी। इसमें आवास, शहरी विकास, जल शक्ति, विद्युत और रेल से जुड़ी 28 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने 22 नगर विकास की परियोजनाओं, 6 सड़क परियोजनाओं और एक […]

अंतरिक्ष मिशन एक्सिओम-4 की लॉन्चिंग टली, भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की उड़ान अब नई तारीख पर

नयी दिल्ली : केंद्रीय अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को बताया कि एक्सिओम मिशन-4 (एक्सिओम-4) की प्रस्तावित लॉन्चिंग फिलहाल टाल दी गई है। यह मिशन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए रवाना होने वाला था, जिसमें भारत के शुभांशु शुक्ला सहित चार अंतरिक्ष यात्री सवार होने वाले […]

सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के सीवान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की प्रगति और केंद्र सरकार की योजनाओं का लेखा-जोखा पेश करने के साथ ही विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार अब विकास की रफ्तार पकड़ चुका है और इसे बनाए रखने के लिए […]

एयर इंडिया की 8 उड़ानें रद्द, अमृतसर-लंदन समेत तीन रूट पर परिचालन निलंबित

◆ एयर इंडिया 21 जून से 15 जुलाई के बीच हर हफ्ते 38 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें कम करेगी नयी दिल्ली : टाटा समूह की अगुवाई वाली एयर इंडिया ने शुक्रवार को एक बार फिर 8 फ्लाइट को कैंसिल किया है। एयरलाइंस ने एक साथ 8 अंतरराष्‍ट्रीय और घरेलू उड़ानों को कैंसिल किया है, जिसमें चेन्‍नई से दुबई, […]

इतिहास के पन्नों में 20 जूनः मुंबई में आम लोगों के लिए खुला विक्टोरिया टर्मिनस, अब इसे छत्रपति शिवाजी टर्मिनस कहते हैं

देश-दुनिया के इतिहास में 20 जून की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारत के एक रेलवे स्टेशन के लिए खास है। वह स्टेशन है देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का छत्रपति शिवाजी टर्मिनस। पहले इसका नाम विक्टोरिया टर्मिनस था। यह टर्मिनस 20 जून, 1887 को आम लोगों के लिए खुला था। […]

शुक्रवार (20 जून) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : कामकाज की व्यस्तता से सुख-चैन प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूति मिलेगी। लाभमार्ग प्रशस्त होगा। नवीन उद्योगों के अवसर बढ़ेंगे व अभिलाषाएं पूर्ण होगी। आनन्ददायक वातावरण बनेगा। शुभांक-3-6-8 वृष : आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। […]

नीट-यूजी पेपर लीक और बिहार कांस्टेबल भर्ती घोटाला मामले में ईडी की देशभर के 11 ठिकानों पर छापेमारी

पटना : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमों ने गुरुवार को 2024 के नीट-यूजी पेपर लीक मामले और बिहार बिहार कांस्टेबल भर्ती घोटाले के सिलसिले में देशभर के 11 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। ईडी के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। नीट पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने की एक टीम ने बिहार […]

अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा

अहमदाबाद : एयर इंडिया दुर्घटना में गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त ब्लैक बॉक्स के विस्तृत विश्लेषण के लिए उसे अमेरिका भेजे जाने की तैयारी है। हादसे में आग लगने से ब्लैक बॉक्स को व्यापक नुकसान पहुंचने के कारण भारत में डेटा हासिल करना संभव नहीं हो पाया है। एयर इंडिया बोइंग 787 दुर्घटना में गंभीर रूप से […]

प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया की अपनी तीन देशों की यात्रा पूरी करने के बाद गुरुवार को स्वदेश लौट आए। यह यात्रा रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने, द्विपक्षीय संबंधों को नया आयाम देने और वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की गई थी। प्रधानमंत्री […]