Category Archives: राष्ट्रीय

सुप्रीम कोर्ट का दखल, हाई कोर्ट के जजों के खिलाफ लोकपाल के आदेश पर रोक

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के जजों पर लोकपाल के फैसले पर बड़ा दखल दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने लोकपाल के उस फैसले पर रोक लगा दी है, जिसमें कहा गया था कि हाई कोर्ट के जजों के खिलाफ शिकायतों की जांच करना लोकपाल के अधिकार क्षेत्र में आता है। जस्टिस बीआर गवई […]

इतिहास के पन्नों में 20 फरवरीः भारत को स्वतंत्र करने की घोषणा

देश-दुनिया के इतिहास में 20 फरवरी की तारीख तमाम अहम घटनाओं की वजह से दर्ज है। इस तारीख का महत्व भारत की आजादी से भी है। इसी तारीख को 1947 में तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लेमेंट एटली ने भारत को आजादी देने का ऐलान किया था। एटली ने कहा था कि 30 जून, 1948 से पहले […]

गुरुवार (20 फरवरी) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष – अध्ययन-अध्यापन में समय गुजरेगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्ध होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्ध कार्य संपन्न हो जाएंगे। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक-2-5-7 वृष – महत्त्वपूर्ण निर्णय के […]

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, कल लेंगी शपथ

नयी दिल्ली : दिल्ली के नए मुख्यमंत्री पद को लेकर संशय आज खत्म हो गया। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आज शाम पार्टी के दिल्ली प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री पद के लिए शालीमार बाग की विधायक रेखा गुप्ता के नाम का ऐलान किया गया। रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। वह कुछ देर […]

ह्यूंडई होप स्कॉलरशिप प्रोग्राम ने 783 छात्रों को 3.38 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान कर सशक्त बनाया

कोलकाता : ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एच एम आई एल) की सी एस आर इकाई ह्यूंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन (एच एम आई एफ) ने अपने ह्यूंडई होप स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत 3.38 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान करने की घोषणा की है। अगस्त, 2024 में शुरू किए गए इस कार्यक्रम के तहत 23 राज्यों से आए […]

कुंभ पर दिए बयान पर संतों ने ममता को लिया आड़े हाथ

हरिद्वार : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रयागराज महाकुंभ में कथित कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना की। उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए यह बयान दिया था कि महाकुंभ मृत्यु कुंभ में बदल गया है। ममता बनर्जी के इस बयान के बाद विवाद बढ़ गया है। “मृत्यु कुंभ” […]

ज्ञानेश कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार संभाला, जनवरी 2029 तक रहेगा कार्यकाल

नयी दिल्ली : नवनियुक्त मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बुधवार सुबह 26वें चीफ इलेक्शन कमिश्नर (सीईसी) का पदभार संभाल लिया। इससे पहले उन्हें सोमवार को नया मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था। मुख्य चुनाव आयुक्त रहे राजीव कुमार 18 फरवरी को सेवानिवृत्त हुए थे। आज सुबह पदभार संभालने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश […]

इतिहास के पन्नों में 19 फरवरीः जब शुरू हुई कंप्यूटरीकृत रेलवे टिकट प्रणाली

भारतीय रेल टिकट प्रणाली में 19 फरवरी 1986 की तारीख एक अहम मोड़ है। जब टिकट प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया। दरअसल, 1985 में कंप्यूटर के जरिये टिकट का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया और 1986 में इसे लागू कर दिया गया। 19 फरवरी 1986 को पहली कंप्यूटरीकृत टिकट रेलवे यात्री को दी गई। […]