Category Archives: राष्ट्रीय

मंगलवार (17 जून) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7 वृष : निकटस्थ व्यक्ति का सहयोग काम को गति दिला देगा। यात्रा का […]

केंद्र ने जनगणना से जुड़ी अधिसूचना जारी की

नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने सोमवार को 2027 में होने वाली 16वीं जनगणना के लिए राजपत्र अधिसूचना जारी कर दी है। इस जनगणना में पहली बार जाति गणना भी शामिल होगी। अधिसूचना के अनुसार लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के केंद्र शासित प्रदेशों में जनगणना 1 अक्टूबर, 2026 की मध्यरात्रि […]

प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

नयी दिल्ली : साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडुलाइड्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’ प्रदान किया। यह सम्मान उन्हें दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक मैत्री और सहयोग के प्रतीक के रूप में दिया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक्स पर फोटो साझा […]

श्रीहरिकोटा में इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी

श्रीहरिकोटा : आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के श्रीहरिकोटा में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। तमिलनाडु कमांड कंट्रोल सेंटर को रविवार आधी रात केंद्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में फोन कॉल मिली। इसके बाद श्रीहरिकोटा में सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट कर दिया […]

महिला विश्व कप 2025: भारत-पाकिस्तान मुकाबले की तारीख तय, जानें वेन्यू और पूरा शेड्यूल

नयी दिल्ली : आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। टूर्नामेंट की शुरुआत 30 सितंबर को होगी, जहां मेज़बान भारत की टीम बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में श्रीलंका से भिड़ेगी। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का राउंड-रॉबिन चरण 26 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद सेमीफाइनल मुकाबले 29 और 30 अक्टूबर […]

बिहार के सारण में वाहन पलटा, महिला समेत 5 की मौत

पटना : बिहार के सारण जिले के नयागांव थाना अंतर्गत बाजितपुर गांव के पास पिकअप गाड़ी के पलटने से एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। साथ ही लगभग एक दर्जन से अधिक व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, घायलों को सदर अस्पताल हाजीपुर पहुंचाया गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद […]

इतिहास के पन्नों में 16 जूनः अंतरिक्ष में महिलाओं की उड़ान का दिन

इतिहास में यह खास दिन अंतरिक्ष में महिलाओं की पहुंच का बेहद खास दिन है जब पहली बार किसी महिला अंतरिक्ष यात्री ने वहां पहुंच कर रिकॉर्ड बनाया। रूस की 26 वर्षीय महिला अंतरिक्ष यात्री लेफ्टिनेंट वेंटीना तेरेशकोवा के नाम यह रिकॉर्ड है जिन्होंने 16 जून 1963 को मॉस्को से अंतरिक्ष यान वोस्टोक 6 में […]

सोमवार (16 जून) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : आपके पूंजीगत निवेशों से भी लाभ होगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व अधिक रहेगें। पदोन्नति मिलने का योग हैं। आमदनी में वृद्घि होगी। यात्रा में सावधानी बरतें। क्षमता से अधिक कार्य करने से मर्ज बिगड़ सकता है। मनचाहा स्थानान्तरण मिल सकता है। अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहें। शुभांक-2-5-6 वृष : संतान की ओर से हर्ष […]