Category Archives: राष्ट्रीय

श्रीराम जन्मभूमि मंदिरः प्रतिष्ठा द्वादशी पर सोने-चांदी के तारों से सजे वस्त्रों में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं श्रीरामलला

अयोध्या : श्रीराम जन्मभूमि के भव्य मंदिर में विराजमान रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ प्रतिष्ठा द्वादशी शनिवार को धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आज रामलला को प्रतिष्ठा द्वादशी के प्रथम दिन सोने-चांदी के तारों से सजे वस्त्रों को पहनाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम का आगाज और रामलला का अभिषेक करेंगे। सुबह […]

इतिहास के पन्नों में 11 जनवरीः वो महिला क्रांतिकारी जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ उठाई बंदूक

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अक्सर पुरुष नायकों-महानायकों का ज़िक्र है लेकिन इन पन्नों से उन महान महिला क्रांतिकारियों का नाम गायब है, जिन्होंने उतनी बहादुरी और जज्बे के साथ अंग्रेजों से लोहा लिया। ऐसे ही नामों की फेहरिस्त में शामिल हैं- सरस्वती राजामणि। आजाद हिंद फौज की जासूस और बेहद कम उम्र की […]

शनिवार (11 जनवरी) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष: मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन […]

Bihar : राजद नेता आलोक मेहता के बिहार सहित पूरे देश में 16 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी 

पटना : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार मेहता के 16 ठिकानों पर आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रेड पड़ी है। यह मामला बैंक लोन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। यह छापेमारी बिहार, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत 16 ठिकानों पर जारी है। प्रवर्तन […]

दिल्ली विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया शुरू

नयी दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। इसी के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार अपना नामांकन 17 जनवरी तक दाखिल कर सकते हैं। 18 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 20 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। 05 फरवरी को मतदान […]

पंजाबः मांगे पूरी होने तक आत्महत्या करने वाले किसान का नहीं करेंगे अंतिम संस्कार, किसान संघर्ष कमेटी का ऐलान

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर आत्महत्या करने वाले किसान के टैंट से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। इस बीच एकता का प्रस्ताव लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की एक टीम शुक्रवार को खनोरी बॉर्डर पर पहुंचेगी। शंभू बॉर्डर पर तरनतारन जिला निवासी रेशम सिंह ने गुरुवार को सल्फास निगल कर आत्महत्या की थी। […]

इतिहास के पन्नों में 10 जनवरीः … तू जो मेरे सुर में सुर मिला ले

भारतीय सिनेमा के उस दौर में एक गायक ने तेजी से श्रोताओं के दिल में खास जगह बनाई जब फिल्मी जगत मुकेश, रफी और किशोर की त्रयी के सम्मोहन में डूबा हुआ था। खास बात यह है कि गायक गैर हिंदी प्रदेश यानी केरल से आया था, नाम है- कट्टास्सेरी जोसेफ येसुदास यानी डॉ. के.जे. […]

शुक्रवार (10 जनवरी) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बनेगी। सफलता मिलेगी। शुभांक-5-7-9 वृष : यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा। मेल-मिलाप से […]