Category Archives: राष्ट्रीय

इस वर्ष गूगल में विनेश फोगाट के बाद सर्वाधिक सर्च किए गए नीतीश कुमार और चिराग पासवान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस साल गूगल पर भी रिकाॅर्ड बनाया है। देश के राजनेताओं में नीतीश कुमार इस साल गूगल सर्च में ट्रेंड करने वाले दूसरे स्थान पर रहे हैं जबकि पहले स्थान पर विनेश फोगाट हैं। विनेश फोगाट के बाद नीतीश कुमार दूसरे ऐसे शख्स हैं, जिन्हें गूगल पर सबसे […]

महिलाओं, बच्चों और ट्रांसजेंडर की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र सरकार को नोटिस

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने समाज में महिलाओं, बच्चों और ट्रांसजेंडर की सुरक्षा के लिए कानूनों पर अमल सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी करने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने मामले की अगली सुनवाई जनवरी 2025 […]

ब्रिसबेन टेस्ट: भारत की खराब शुरुआत, तीसरे दिन लंच तक 22 रन पर खोए 3 विकेट

ब्रिसबेन : यहां गाबा के मैदान पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेले जा रहे तीसरे मैच के तीसरे दिन लंच तक भारत ने केवल 22 रन पर 3 विकेट खो दिये हैं। केएल राहुल 13 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले आज ऑसेट्रेलिया की पहली पारी 445 रनों पर समाप्त हुई। भारत की पहली पारी की […]

मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन

नयी दिल्ली : सुप्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन का 73 वर्ष की उम्र में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर में निधन हो गया। आज तड़के उन्होंने अंतिम साँस ली। कल रात से ही उनके निधन की ख़बर चल रही थी लेकिन बाद में परिजनों ने मौत की बात से इंकार करते हुए उनकी स्थिति गंभीर […]

इतिहास के पन्नों में 16 दिसंबरः पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों ने भारत के आगे घुटने टेके, बांग्लादेश का जन्म

देश-दुनिया के इतिहास में 16 दिसंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश तीनों के लिए महत्वपूर्ण है। दरअसल, 16 दिसंबर 1971 को पूर्वी पाकिस्तान का हिस्सा रहे बांग्लादेश का स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में जन्म हुआ था। पाकिस्तान की सेना पर भारत की जीत और बांग्लादेश के […]

इतिहास के पन्नों में 16 दिसंबरः निर्भया कांड की वो खौफनाक रात

16 दिसंबर 2012 की रात दिल्ली की सड़क पर दरिंदों ने ऐसी हैवानियत भरी घटना को अंजाम दिया, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। घटना के बाद पूरे देश ने एक सुर से इन वहशियों को सरेआम फांसी दिये जाने की मांग की। 16 दिसंबर, 2012 की रात दिल्ली में 6 हैवानों ने […]

सोमवार (16 दिसंबर) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : कामकाज की व्यस्तता से सुख-चैन प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूति मिलेगी। लाभमार्ग प्रशस्त होगा। नवीन उद्योगों के अवसर बढ़ेंगे व अभिलाषाएं पूर्ण होगी। आनन्ददायक वातावरण बनेगा। शुभांक-3-6-8 वृष : आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। […]

अब सोमवार को लोकसभा में पेश नहीं होंगे ‘एक देश एक चुनाव’ से जुड़े दोनों विधेयक

नयी दिल्ली : लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने संबंधी दो विधेयक अब सोमवार को लोकसभा में पेश नहीं किए जाएंगे। सोमवार को लोकसभा में सदन की होने वाली कार्यवाही के लिए पुनरीक्षित कार्य सूची में इन दोनों विधेयकों के पेश करने का कोई जिक्र नहीं है। केंद्रीय कानून और न्याय […]