Category Archives: राष्ट्रीय

चंद्रयान-3 मिशन: प्रज्ञान रोवर ने अपना काम पूरा किया, भारत के चंद्र राजदूत के रूप में सदैव रहेगा कायम

नयी दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को बताया कि चंद्रयान-3 मिशन के प्रज्ञान रोवर ने अपना काम पूरा कर लिया है। इसे अब सुरक्षित रूप से पार्क किया गया है और स्लीप मोड में सेट किया गया है। इसरो ने शनिवार को एक्स पर बताया कि प्रज्ञान रोवर के दो उपकरण […]

इतिहास के पन्नों में 03 सितंबरः यह है राजाओं के खेल की कहानी

देश-दुनिया के इतिहास में 03 सितंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का खास महत्व राजाओं के खेल पोलो से भी है। दुनिया का पहला पोलो मैच 03 सितंबर, 1875 को खेला गया था। अर्जेंटाइन ओपन पोलो टूर्नामेंट में खेले गए इस मैच को पहला आधिकारिक पोलो मैच माना जाता है। […]

रविवार (03 सितम्बर) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से […]

राजस्थान: महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में 7 गिरफ्तार

जयपुर/प्रतापगढ : राजस्थान के प्रतापगढ़़ जिला अंतर्गत धरियावद थाना इलाके में एक आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में पुलिस ने शनिवार सुबह कार्रवाई करते हुए पति सहित सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक नाबालिग को भी पुलिस ने पकड़ रखा है। पुलिस जानकारी में सामने आया कि आरोपित भागने […]

चंद्रयान-3 : प्रज्ञान रोवर ने चांद पर तय की 100 मीटर की दूरी

नयी दिल्ली : आदित्य एल-1 के सफल प्रक्षेपण के बीच चंद्रयान-3 से भी एक अच्छी खबर है। चंद्रमा की सतह पर प्रज्ञान रोवर ने अबतक 100 मीटर की दूरी तय कर ली है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने प्रज्ञान रोवर के अबतक की चांद पर सैर का नक्शा जारी किया है। शनिवार को इसरो […]

भारत का ‘आदित्य-एल1’ लक्ष्य की ओर रवाना, इसरो ने कहा- प्रक्षेपण सफल

नयी दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने देश के पहले सूर्य मिशन ‘आदित्य-एल1’ को शनिवार को निर्धारित समय पर प्रक्षेपित कर दिया। इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पूर्वाह्न 11.50 बजे पीएसएलवी-सी57 के जरिए प्रक्षेपित किया गया। इसरो ने प्रक्षेपण को सफल बताया है। ‘आदित्य-एल1’ सूर्य परिमंडल के […]

जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल को ईडी ने किया गिरफ्तार, बैंक धोखाधड़ी का मामला

मुम्बई : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर कैनरा बैंक से 538 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप है। नरेश गोयल को यहां एजेंसी के कार्यालय में शुक्रवार को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार 74 वर्षीय गोयल […]

इतिहास के पन्नों में 02 सितंबरः दुनिया की पहली एटीएम ने बदल दी बैंकों की तस्वीर

देश-दुनिया के इतिहास में 02 सितंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख बैंकिंग क्षेत्र में अभूतपूर्व क्रांति के तौर पर भी जानी जाती है। इसे इस तरह समझिए-“02 सितंबर को हमारा बैंक सुबह नौ बजे खुलेगा और कभी बंद नहीं होगा।” न्यूयॉर्क की सड़कों पर जब लोगों ने इस विज्ञापन को […]

शनिवार (02 सितम्बर) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बनेगी। सफलता मिलेगी। शुभांक-5-7-9 वृष : यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा। मेल-मिलाप से […]