Category Archives: राष्ट्रीय

प्रियंका के हलफनामे पर भाजपा हमलावर, कहा- नकली गांधी परिवार दलितों का अपमान करने में पीछे नहीं

नयी दिल्ली : वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी के हलफनामे में दी गई जानकारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हमला करते हुए कहा है कि नकली गांधी परिवार दलितों का अपमान करने में पीछे नहीं रहता। गांधी परिवार के दांत दिखाने के और, खाने के और हैं। भाजपा मुख्यालय […]

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में 4 और आरोपित गिरफ्तार

मुंबई : मुंबई के बहुचर्चित बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पुलिस ने चार और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस केस में 14 आरोपित दबोचे जा चुके हैं। तीन आरोपित फरार हैं। तीनों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है। मुंबई पुलिस ने बुधवार देरशाम पुणे में दबिश देकर महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री […]

पुलवामा में आतंकियों ने उत्तर प्रदेश के युवक को गोली मारी

पुलवामा : पुलवामा जिला स्थित त्राल के बटागुंड गांव में गुरुवार सुबह आतंकियों ने एक 19 वर्षीय गैर-स्थानीय युवक को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि युवक के हाथ में गोली लगी है। उसे त्राल के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा […]

चक्रवात ‘DANA’ पश्चिम बंगाल और ओडिशा के और करीब पहुंचा, कोलकाता में आज शाम…

कोलकाता : चक्रवात दाना पश्चिम बंगाल और ओडिशा के और करीब पहुंच गया है। कोलकाता में आज शाम छह से कल सुबह नौ बजे तक उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कोलकाता हवाई अड्डा प्राधिकरण ने कहा कि आज शाम छह बजे से शुक्रवार सुबह नौ बजे तक कोलकाता हवाई अड्डे पर सभी उड़ान सेवाएं […]

इतिहास के पन्नों में 24 अक्टूबरः “कॉमन मैन” के संघर्ष को जुबां दी

अपने कार्टून के जरिए आम लोगों के संघर्ष, जीवन की उदासी व खुशी को दर्शाते हुए राजनीतिक विद्रूपता को गहरे तक झकझोरने वाले आरके लक्ष्मण के नाम से मशहूर रासीपुरम कृष्णस्वामी लक्ष्मण का जन्म 24 अक्टूबर 1921 को मैसूरू में हुआ था। उन्हें द कॉमन मैन नामक उनकी रचना और कार्टून शृंखला “यू सैड इट” […]

गुरुवार (24 अक्टूबर) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। निर्मूल शंकाओं के कारण मनस्ताप भी पैदा हो सकते हैं। सुख-आनंद कारक समय है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। शुभांक-4-5-6 वृष : मनोविनोद बढ़ेंगे। व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता […]

मोदी-जिंगपिंग वार्ताः सीमा विवाद पर विशेष प्रतिनिधि वार्ता प्रक्रिया फिर से होगी सक्रिय

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिंगपिंग में करीब पांच वर्ष बाद आयोजित हुई शिखरवार्ता में सीमा संबंधी विवाद और अन्य संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए दोनों देशों के विशेष प्रतिनिधि वार्ता प्रक्रिया को फिर सक्रिय बनाने का निर्देश दिया। विशेष प्रतिनिधि वार्ता पिछली बार दिसंबर 2019 में हुई […]

भारत ब्रिक्स के विस्तार का समर्थक, आम राय से हो फैसलाः प्रधानमंत्री

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को विस्तारित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान अपने वक्तव्य में नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि भारत ब्रिक्स के विस्तार का समर्थक है। उन्होंने यह भी कहा कि विस्तार का निर्णय सर्वसम्मति से होना चाहिए। इसके अलावा संस्थापक सदस्य देशों की […]

दिल्ली में लकी लक्ष्मी फेस्टिवल का हुआ आगाज़, लगभग 10 करोड़ की पुरस्कार राशि पाने का मौका

नयी दिल्ली : ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) को यह घोषणा करते हुए अत्यंत ख़ुशी हो रही है कि बहुप्रतीक्षित ‘लकी लक्ष्मी फेस्टिवल’ का शुभारंभ दिल्ली में हो गया है। ‘गेट ब्लेस्ड, बी लकी’ थीम के तहत यह उत्सव 09 दिसंबर 2024 तक चलेगा। इस साल का फेस्टिवल पहले से अधिक समृद्ध […]