Category Archives: राष्ट्रीय

मंगलवार (15 अक्टूबर) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : कामकाज की व्यस्तता से सुख-चैन प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूति मिलेगी। लाभमार्ग प्रशस्त होगा। नवीन उद्योगों के अवसर बढ़ेंगे व अभिलाषाएं पूर्ण होगी। आनन्ददायक वातावरण बनेगा। शुभांक-3-6-8 वृष : आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। […]

दिल्ली में पटाखों पर लगा प्रतिबंध, ऑनलाइन ब्रिकी पर भी होगी नजर

नयी दिल्ली : दिल्ली सरकार ने बदलते मौसम और दीपावली से पहले प्रदूषण के प्रभाव को कम करने के लिए काम शुरू कर दिया है। पिछले कुछ वर्षों में दीपावली के आसपास दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक होता जा रहा है। ऐसे में वायु प्रदूषण को देखते हुए 14 अक्टूबर से 1 जनवरी, […]

फास्ट ट्रैक में चलाया जाएगा बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मामला: मुख्यमंत्री शिंदे

मुंबई : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को कहा कि पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा। इस मामले में किसी भी हमलावर को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही महाराष्ट्र में अन्य राज्य के बदमाशों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एकनाथ शिंदे ने कहा कि बाबा सिद्दीकी हमारे करीबी थे। सिद्दीकी […]

मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के विमान को बम से उड़ाने की धमकी, फ्लाइट को दिल्ली में लैंड कराया गया

नयी दिल्ली : मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के यात्री विमान को आज बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया। इस विमान को दिल्ली भेजा गया। विमान को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई एयरपोर्ट) पर लैंड कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और […]

मुंबई के बहुचर्चित बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में तीसरा आरोपित गिरफ्तार

मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई पुलिस ने तीसरे आरोपित प्रवीण लोनकर को पुणे से गिरफ्तार कर लिया। उसका भाई शुभम लोनकर फरार हो गया। इन दोनों पर बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश रचने का पुलिस को शक है। मुंबई पुलिस प्रवीण लोनकर से पूछताछ […]

इतिहास के पन्नों में 14 अक्टूबरः जलते टैंक के साथ डटे रहे, दुश्मनों को नहीं बढ़ने दिया आगे

बहादुरी और अनुशासन के पर्यायवाची रहे सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का जन्म 14 अक्टूबर 1950 को पूना में एक फौजी परिवार में हुआ था। 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र का सम्मान दिया गया। अरुण खेत्रपाल जिस परिवार में जन्मे उसमें फौजी जीवन के संस्कार पीढ़ी-दर-पीढ़ी चले आ […]

सोमवार (14 अक्टूबर) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचा जाए तो अच्छा है। दुर्लभ स्वप्न साकार होंगे। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंग। शुभांक-2-4-6 वृष : आगे बढ़ने के अवसर […]

बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में गिरफ्तार गुरमेल बलजीत सिंह 21 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में

मुंबई : राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में गिरफ्तार किए गए दो आरोपितों में से एक गुरमेल बलजीत सिंह (23) को कोर्ट ने रविवार को 21 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। दूसरे आरोपित धर्मराज राजेश कश्यप (उम्र 19) ने कोर्ट में खुद को नाबालिग बताया है, इसलिए उसकी सही उम्र की जांच […]