Category Archives: राष्ट्रीय

भाजपा ने पूर्ववर्ती सरकार की तुलना में डेढ़ गुना अधिक सरकारी नौकरियां दीं: प्रधानमंत्री

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 10 वर्षों में पूर्ववर्ती सरकारों की तुलना में डेढ़ गुना अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि हमने भारत सरकार में भर्ती की प्रक्रिया को अब पूरी तरह पारदर्शी बना दिया है। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम […]

बड़ी कूटनीतिक जीतः कतर से रिहा किए गए 8 पूर्व भारतीय नौ सैनिक, 7 स्वदेश लौटे, भारत ने किया फैसले का स्वागत

नयी दिल्ली : भारत को एकबार फिर बड़ी कूटनीतिक जीत मिली है। कतर की जेल में बंद भारतीय नौसेना के सभी आठ पूर्व नौ सैनिकों को रिहा कर दिया गया है जिनमें से सात नौ सैनिक वापस लौट चुके हैं। विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गई है। ये आठों […]

इतिहास के पन्नों में 12 फरवरीः चार्ल्स डार्विन न होते तो कौन बताता हमारे पूर्वज बंदर हैं

देश-दुनिया के इतिहास में 12 फरवरी की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख ने दुनिया को चार्ल्स डार्विन के रूप में ऐसा प्रकृतिविद् दिया, जिसकी खोज से यह सिद्ध हुआ कि मनुष्य के पूर्वज बंदर थे। चार्ल्स डार्विन का जन्म 12 फरवरी 1809 को हुआ था। चार्ल्स का पढ़ने-लिखने में मन नहीं […]

सोमवार (12 फरवरी) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। अपने हित के काम सुबह-सवेरे निपटा लें। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। शुभांक-३-६-८ वृष : व्यापार […]

श्रीलंका और मॉरीशस में भी यूपीआई, लॉन्चिंग में प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से लेंगे भाग

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ सोमवार को दोपहर एक बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से श्रीलंका और मॉरीशस में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) सेवाओं और मॉरीशस में रूपे कार्ड सेवाओं के शुभारंभ का गवाह बनेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार भारत फिनटेक इनोवेशन और […]

2024 में कांग्रेस का सफाया होना तय: प्रधानमंत्री मोदी

झाबुआ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि साल 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की छुट्टी हुई थी, अब 2024 में कांग्रेस का सफाया तय है। उन्होंने कहा कि सबसे पिछड़े और वंचितों का कल्याण, हमारी सरकार की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री मोदी रविवार को मध्य प्रदेश प्रवास के दौरान झाबुआ के गोपालपुरा में आयोजित जनजातीय […]

मंत्री, विधायकों के साथ रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों और विधायकों के साथ रामलला का दर्शन करने रविवार को अयोध्या पहुंचे। भाजपा के विधायक 10 बसों में सवार होकर लखनऊ से अयोध्या पहुंचे। भाजपा के अलावा बसपा के विधायक उमाशंकर सिंह, कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना, जनसत्ता दल के अध्यक्ष एवं विधायक रघुराज […]

मुंबई में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

मुंबई : मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स इलाके में स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ई- मेल में कहा गया है, ”अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को तुरंत सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए नहीं तो मैं हर अमेरिकी दूतावास को उड़ा दूंगा।” पुलिस के अनुसार, […]