Category Archives: राष्ट्रीय

इतिहास के पन्नों में 26 जनवरीः भारत के लिए यादगार तारीख

26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ। संविधान तैयार करने में 2 साल, 11 महीने 18 दिन लगे थे। आजादी के बाद 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा ने संविधान को अपनाया। आधिकारिक तौर पर 26 जनवरी, 1950 को इसे लागू किया गया। भारतीय संविधान को दुनिया का सबसे बड़ा हाथ से लिखा […]

शुक्रवार (26 जनवरी) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। शुभ कार्यों का लाभदायक परिणाम होगा। कामकाज की अधिकता रहेगी। व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक-7-8-9 वृष : प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्ध कार्य […]

गठबंधन से अलग होने के लिए अधीर जिम्मेदार : तृणमूल

कोलकाता : राहुल गांधी ने नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बंगाल में प्रवेश करने वाले दिन तृणमूल कांग्रेस ने बड़ा आरोप लगाया है। तृणमूल प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने गुरुवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और उनकी पार्टी के बीच गठबंधन कारगर नहीं होने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर […]

बिहार में राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल नहीं होंगे नीतीश, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

पटना (बिहार) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राहुल गांधी के बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने से इंकार कर दिया है जबकि वे फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में बेतिया आ रहे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होंगे। बिहार सरकार में वित्त सह संसदीय कार्य मंत्री और नीतीश के सबसे करीबी मंत्री विजय […]

यात्रा को बंगाल में छोड़ दिल्ली लौटे राहुल, दो दिन बाद फिर लौटेंगे

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर चुकी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर फिलहाल दो दिन का ब्रेक लगा। इसकी वजह है कि गुरुवार को यात्रा के प्रवेश करने के कुछ देर के बाद ही राहुल गांधी दिल्ली रवाना हो गए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने बताया कि फिलहाल गणतंत्र दिवस […]

विकसित भारत का निर्माण उत्तर प्रदेश के तेज विकास के बिना संभव नहीं : प्रधानमंत्री

बुलंदशहर/नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि विकसित भारत का निर्माण उत्तर प्रदेश के तेज विकास के बिना संभव नहीं है। प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 19,100 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं रेल, सड़क, तेल एवं गैस और शहरी विकास एवं […]

सिर्फ 20 मिनट चली बिहार कैबिनेट की बैठक, प्रेस ब्रीफिंग से किया मना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

पटना (बिहार) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बीते मंगलवार की जगह गुरुवार को हुई बिहार मंत्रिमंडल की बैठक मात्र 20 मिनट में ही समाप्त हो गई। इतना ही नहीं इस बैठक से पहले एक पत्र जारी कर मीडिया में बैठक के एजेंडों की प्रेस ब्रीफिंग करने से मना कर दिया गया। इसके बाद कई […]

शुरुआती कारोबार में बढ़ा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट

नयी दिल्ली : घरेलू शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत के बाद से ही कमजोरी बनी हुई है। शेयर बाजार ने आज सपाट स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी। बाजार खुलने के बाद से ही लगातार बिकवाली का दबाव बना हुआ है, जिसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक गिरावट के साथ कारोबार […]

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

नयी दिल्ली : ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दूसरे दिन मजबूती बनी रही। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। दूसरी ओर […]