Category Archives: राष्ट्रीय

कठुआ में आतंकवादियों से ताजा मुठभेड़ में पुलिसकर्मी घायल

जम्मू : जम्मू संभाग के कठुआ जिले में आज आतंकवादियों के साथ ताजा मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। इस इलाके में पिछले चार दिन से बड़े पैमाने पर आतंकवाद विरोधी अभियान चल रहा है। घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल पहुंचाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ आज सुबह तब शुरू हुई जब सुरक्षाबलों ने […]

इतिहास के पन्नों में 27 मार्च : दुनिया एक रंगमंच, रंगमंच की दुनिया

27 मार्च अंतरराष्ट्रीय रंगमंच दिवस के रूप में मनाया जाता है। लोगों को रंगमंच के प्रति जागरूक करने के लिए 1961 में नेशनल थियेट्रिकल इंस्टीट्यूट द्वारा इसका चलन शुरू किया गया था। दुनिया भर में रंगमंच से संबंधित संस्था और समूहों की तरफ से हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय रंगमंच दिवस खास आयोजन के रूप में मनाया […]

गुरुवार (27 मार्च) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7 वृष : जमीन जायदाद का […]

बिहार विधान सभा में उठी लालू यादव काे भारत रत्न देने की मांग, सरकार ने किया खारिज

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमाे लालू यादव काे भारत रत्न देने की मांग से जुड़े प्रस्ताव काे सदन में ध्वनि मत से खारिज कर दिया गया। विधानसभा में राजद ने लालू यादव काे भारत रत्न देने की मांग उठाई थी। राजद के मुकेश रौशन बुधवार को सदन में प्रस्ताव लाए कि लालू यादव को […]

हजारीबाग में रामनवमी के मंगला जुलूस के दौरान पथराव, स्थिति संभालने के लिए पुलिस को चलानी पड़ी गोली

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग में देररात रामनवमी के उपलक्ष्य में निकाले गए दूसरा मंगला जुलूस के दौरान हुए पथराव से काफी समय तक तनाव रहा। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए इलाके में पुलिस बल को तैनात करना पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि अब हालात नियंत्रण में हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के दौरान, मंगला जुलूस […]

इतिहास के पन्नों में 26 मार्चः पर्यावरण रक्षा का महायज्ञ

जंगलों और पेड़ों की कटाई के खिलाफ उत्तराखंड के एक गांव में शुरू हुआ एक प्रतिरोध पर्यावरण रक्षा के महायज्ञ में बदल गया, जिसका उदाहरण वर्षों बाद भी दिया जाता है। पर्यावरण रक्षा से जुड़े चिपको आंदोलन की शुरुआत उत्तराखंड के चमोली जिले में 26 मार्च 1974 को हुई। चमोली जिले के ढाई हजार पेड़ों […]

बुधवार (26 मार्च) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से […]

जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पहुंची तीन सदस्यीय जांच कमेटी, 45 मिनट तक हुई पड़ताल

नयी दिल्ली : दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट के तीन सदस्यों की कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। तीन सदस्यीय कमेटी मंगलवार को तकरीबन 45 मिनट जस्टिस यशवंत वर्मा के आधिकारिक आवास 30, तुगलक क्रेसेंट पर रही। कमेटी ने उस कमरे का भी मुआयना किया, जिसमें 14 […]