Category Archives: राष्ट्रीय

शनिवार का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944 सूर्योदय 06.19, सूर्यास्त 05.12, ऋतु – शीत माघ कृष्ण पक्ष सप्तमी, शनिवार, 14 जनवरी 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :– आज […]

प्रधानमंत्री ने दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज-एमवी गंगा विलास को हरी झंडी दिखाई

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज-एमवी गंगा विलास को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और वाराणसी में टेंट सिटी का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम के दौरान 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कई अन्य अंतर्देशीय जलमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन […]

फिल्म ‘पान सिंह तोमर’ के लेखक संजय चौहान का निधन

मुंबई : जाने-माने फिल्म कथा लेखक संजय चौहान का निधन हो गया। 62 वर्षीय चौहान ने गुरुवार को मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। फिल्म निर्माता धूप अश्विनी ने सोशल मीडिया पर संजय चौहान के निधन की जानकारी दी है। उनकी तस्वीर के साथ शोक संदेश […]

भारतीयता के उत्तरायण होने का पर्व है मकर संक्रांति

बेगूसराय/कोलकाता : सनातन धर्म शास्त्र और पंचांग के अनुसार वर्ष के सभी 12 महीनों में संक्रांति होता है। लेकिन सभी संक्रांति में मकर संक्रांति का अलग महत्व है। प्राचीन काल से मान्यता है कि इस दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं। कहा जाता है कि इसी संक्रांति तिथि को भागीरथ अपने पूर्वजों के उद्धार […]

शरद यादव के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया

नयी दिल्ली : दिग्गज नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक ट्वीट किया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए लड़ने वाले सत्तर के दशक के […]

इतिहास के पन्नों में 13 जनवरी : भारत का पहला अंतरिक्ष यात्री

भारत के पहले और दुनिया के 138वें अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा का जन्म 13 जनवरी 1949 को पटियाला में हुआ था। एक रूसी अभियान में भारतीय सदस्य के तौर पर 3 अप्रैल 1984 को अंतरिक्ष पहुंचने वाले राकेश शर्मा ने अंतरिक्ष में करीब आठ दिन बिताए थे। वे मैसूर स्थित डिफेंस फूड रिसर्च […]

शुक्रवार का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944 सूर्योदय 06.19, सूर्यास्त 05.11, ऋतु – शीत माघ कृष्ण पक्ष षष्ठी, शुक्रवार, 13 जनवरी 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज […]

बिहार के अज्ञानी शिक्षामंत्री का तुरंत इस्तीफा हो, करोड़ों सनातनियों की श्रद्धा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं- अश्विनी चौबे

नयी दिल्ली : बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर द्वारा रामचरितमानस पर दिए विवादित बयान पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि ‘रामचरितमानस’ भारतीय सनातन, भारत की सांस्कृतिक चेतना का अग्रदूत है। समस्त सनातन प्रेमियों के लिए यह ग्रंथ उच्च मानवीय मूल्यों व आदर्शों का पालन करने की प्रेरणा देता है। बिहार के मूढ़ […]