Category Archives: सिनेमा

फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2022 में अभिषेक बच्चन चुने गए बेस्ट एक्टर

मुंबई : फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2022 के लिए ओटीटी की फिल्म ‘दसवीं’ को बेस्ट फिल्म और अभिनेता अभिषेक बच्चन को बेस्ट एक्टर चुना गया है। समारोह में तमाम फिल्मी हस्तियों ने हिस्सा लिया। फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2022 में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर वेब ओरिजिनल फिल्म का पुरस्कार अनिल कपूर को मिला है। कपूर को यह अवार्ड […]

टीवी की गोपी बहू ऑनस्क्रीन देवर से रचाने जा रही शादी, मेहंदी-हल्दी की तस्वीरें वायरल

मुंबई : छोटे पर्दे के बड़े और हिट सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ फेम गोपी बहू उर्फ देवोलीना भट्टाचार्जी इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। देवोलीना ने सोशल मीडिया पर अपने कुछ फोटोज और वीडियो फैंस के साथ शेयर किए हैं, जिन्हें देखकर जहां कुछ फैंस उन्हें नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दे […]

सोहेल कथूरिया की हुईं हंसिका मोटवानी, सामने आईं शादी की तस्वीरें

मुंबई : हिंदी एवं साउथ फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री हंसिका मोटवानी 4 दिसंबर को अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। दोनों की शादी जयपुर के शाही महल मुंडोता फोर्ट में सम्पन्न हुई। वहीं अब दोनों की शादी की कई तस्वीरें व वीडियो भी सामने आ चुके हैं जो सोशल […]

अवार्ड फंक्शन के दौरान भावुक हुए रणवीर सिंह

मुम्बई : फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह को हाल ही में दुबई में हुए फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट, 2022 में सम्मानित किया गया। इस दौरान अभिनेता अवार्ड लेते हुए काफी भावुक हो गए। उन्होंने यह अवार्ड अपने माता-पिता को समर्पित किया और अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा, ”12 साल पहले जब […]

आलिया भट्ट के बाद बिपाशा बसु के घर भी गूंजी किलकारी

मुंबई : फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट के बाद अब अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर भी बच्चे की किलकारी गूंजी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बिपाशा बसु ने शनिवार को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है लेकिन बिपाशा बसु के […]

कपूर खानदान में गूंजी किलकारी, आलिया भट्ट ने दिया बेटी को जन्म

मुम्बई : बॉलीवुड के फेमस सेलिब्रिटी कपल में से एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर माता-पिता बन गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार आलिया भट्ट ने रविवार को मुंबई के गोरेगांव स्थित एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में एक बेटी को जन्म दिया। यह वही अस्पताल है, जहां ऋषि कपूर ने आखिरी सांसें ली थीं। रिपोर्ट्स के […]

सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की शादी की तैयारियां शुरू!

मुम्बई : बॉलीवुड के फेमस लव बर्ड्स कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अब तक इसपर खुलकर कुछ नहीं कहा है। लेकिन अक्सर दोनों को कई मौकों पर साथ में देखा जाता है। वहीं अब इस जोड़ी को लेकर […]

बर्थडे स्पेशल – ब्लैक लुक में टैरेस पर पहुंचे किंग खान ने स्वीकार किया फैंस का अभिवादन, सेलेब्स ने भी दीं शुभकामनाएं

मुम्बई : बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान बुधवार को 57 साल के हो गए हैं। उनके इस स्पेशल डे पर उनके फैंस और सेलेब्स भी शुभकामनाएं दे रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी शाहरुख खान के बंगले मन्नत के बाहर उनके फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा। किंग खान ने भी उन्हें निराश […]

हमेशा के लिए एक हुए अली फजल और ऋचा चड्ढा, वायरल हुईं शादी की तस्वीरें

मुम्बई : बॉलीवुड के सबसे फेमस लव बर्ड्स में से एक अली फजल और ऋचा चड्ढा मंगलवार को हमेशा के लिए एक हो गए। वहीं अब दोनों की शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें दोनों रॉयल लुक में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में दोनों सेम कलर के वेडिंग ऑउटफिट पहने हुए दिखाई […]

ट्विटर पर उठी गायक जुबिन नौटियाल को गिरफ्तार करने की मांग, ट्रेंड हुआ #अरेस्टजुबिननौटियाल

मुम्बई : मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल का नाम इस समय ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है और उनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है । दरअसल, जुबिन अपने अपकमिंग कॉन्सर्ट की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। जुबिन नौटियाल के अगले कॉन्सर्ट का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा […]