Category Archives: स्पोर्ट्स

नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, 89.08 मीटर थ्रो के साथ जीता लुसाने डायमंड लीग मीट का खिताब

लुसाने : टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को लुसाने डायमंड लीग मीट में 89.08 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ एक और स्वर्णिम सफलता हासिल की। चोपड़ा लुसाने में जीत के साथ ही प्रतिष्ठित डायमंड लीग मीटिंग खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। इस जीत के साथ ही नीरज […]

आईसीसी टीम एकदिवसीय रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंचा भारत

दुबई : हरारे में तीन मैचों की श्रृंखला में जिम्बाब्वे पर 3-0 की मिली जीत के बाद, भारतीय टीम 111 अंकों के साथ आईसीसी टीम एकदिवसीय रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। केएल राहुल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को यहां हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 13 रन से हराकर तीन मैचों […]

मैं खिलाड़ियों को पूरी आजादी देता हूं, जिससे उन्हें उनकी भूमिका पता हो : रोहित शर्मा

नयी दिल्ली : बीते दिनों एशिया कप, 2022 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। एशिया कप 2022 कुछ ही दिनों में यानी 27 अगस्त से यूएई की धरती पर शुरू होने जा रहा है। इस बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि वह खिलाड़ियों […]

पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले से पहले अख्तर ने की पंत की तारीफ, कहा-वे सुपर स्टार बनने वाले हैं

नयी दिल्ली : एशिया कप 2022 शुरू होने का क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है। क्रिकेट टूर्नामेंट का 15वां संस्करण इस बार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाना है। 27 अगस्त से शुरू होने वाली इस चैंपियनशिप में भारत का पहला मुकाबला 28 अगस्त को अपने चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ होगा। ख़ास बात […]

एशिया कप के लिए भारतीय टीम घोषित, विराट कोहली की वापसी

जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल चोटिल होने के कारण बाहर मुंबई : अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने सोमवार की रात आगामी एशिया कप के लिए 14 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में विराट कोहली की वापसी हुई है, जबकि भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल चोटों के […]

राष्ट्रमंडल खेल, 2022 आधिकारिक तौर पर समाप्त

वर्ष 2026 के लिए विक्टोरिया के गवर्नर को सौंपा गया ध्वज बर्मिंघम : राष्ट्रमंडल खेल, 2022 सोमवार को बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में एक शानदार समापन समारोह के साथ समाप्त हुआ। राष्ट्रमंडल खेलों का झंडा विक्टोरिया के गवर्नर को भेंट किया गया। ऑस्ट्रेलिया का विक्टोरिया राज्य वर्ष 2026 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों का अगला […]

भारत ने चौथे टी-20 में वेस्टइंडीज को 59 रन से हराया, श्रृंखला में ली 3-1 की अपराजेय बढ़त

फ्लोरिडा : युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के तीन विकेट की बदौलत शनिवार को भारत ने चौथे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 59 रनों से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3-1 की अजेय बढ़त ले ली है। भारत ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट पर 191 रन […]

राष्ट्रमंडल खेल : स्क्वैश में सौरभ घोषाल ने जीता कांस्य पदक

बर्मिंघम : भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी सौरभ घोषाल ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में पुरुषों की एकल स्क्वैश स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया है। उन्होंने इंग्लैंड के जेम्स विलस्ट्रॉप को 3-0 (11-6, 11-1, 11-4) से मात देकर कांस्य पदक हासिल किया। इसी के साथ सौरभ राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वैश एकल स्पर्धा में पदक जीतने वाले […]

राष्ट्रमंडल खेल 2022 : हावड़ा के लाल ने किया कमाल

बर्मिंघम : भारोत्तोलक अचिंता शिउली (73 किग्रा) उम्मीदों पर खरे उतरे और उन्होंने यहां राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया। भारत के 20 वर्षीय भारोत्तोलक शिउली ने पुरुषों के 73 किग्रा वर्ग में कुल 313 किग्रा के नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण हासिल किया। पश्चिम बंगाल के हावड़ा के अचिंता ने स्नैच […]

राष्ट्रमंडल खेल : युवा भारोत्तोलक जेरेमी लालरिनुंगा ने भारत को दिलाया दूसरा स्वर्ण

बर्मिंघम : ब्रिटेन के बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल-2022 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। युवा भारोत्तोलक जेरेमी लालरिनुंगा ने भारत को एक और पदक दिला दिया है। लालरिनुंगा ने पुरुषों के 67 किग्रा भार वर्ग स्पर्धा में कुल 300 किग्रा (स्नैच में 140 और क्लीन एंड जर्क में 160 किग्रा) भार […]