Category Archives: अंतरराष्ट्रीय

तेजी से फैल रहा मंकीपॉक्स संक्रमण 20 देशों तक पहुंचा

लंदन : कोरोना महामारी से जूझ रही दुनिया को अब तेजी से फैल रहा मंकीपॉक्स संक्रमण डराने लगा है। पिछले सप्ताह तक 11 देशों तक पहुंचने वाला मंकीपॉक्स अब 20 देशों में फैल चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया के 20 से ज्यादा देशों से मंकीपॉक्स के करीब 200 […]

बंदूकधारी ने स्कूल में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 14 छात्रों सहित 15 की मौत

पुलिस की गोली से हमलावार भी मारा गया टेक्सास : अमेरिका के टेक्सास में एक बंदूकधारी व्यक्ति ने एक स्कूल में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर 14 छात्रों सहित 15 लोगों की हत्या कर दी। बाद में पुलिस की गोली से हमलावार भी मारा गया। रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय समयानुसार लगभग 12:17 बजे सैन एंटोनियो से […]

प्रधानमंत्री ने भारतीय विद्यार्थियों के लिए की क्वाड फेलोशिप की घोषणा

टोक्यो : क्वाड समिट-2022 में मंगलवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय युवाओं के लिए क्वाड फेलोशिप की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अमेरिका में मास्टर्स और डॉक्टरेट की डिग्री हासिल करने के लिए प्रति वर्ष 100 विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय विद्यार्थियों का ‘क्वाड’ फेलोशिप कार्यक्रम […]

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेताया: दुनिया पर मंकीपॉक्स का खतरा, तेज हो सकता है संक्रमण

जेनेवा : कोरोना से जूझ रही दुनिया पर अब मंकीपॉक्स वायरस का खतरा मंडरा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस बाबत चेतावनी जारी करते हुए कहा कि भविष्य में मंकीपॉक्स का संक्रमण तेज हो सकता है। दुनिया में मंकीपॉक्स के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक अफ्रीका व यूरोप के नौ देशों […]

श्रीलंका में हालात बिगड़े, हिंसा करने वालों को गोली मारने के आदेश

कोलंबो : आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका में हालात बेहद नाजुक और हिंसक हो गए हैं। हिंसा में अब तक आठ लोगों की मौत और 250 से अधिक घायल हो गए हैं। इसी बीच रक्षा मंत्रालय ने थलसेना, वायुसेना और नौसेना कर्मियों को सार्वजनिक संपत्ति को लूटने या आम लोगों को चोट पहुंचाने वाले किसी […]

श्रीलंका में हालात बेकाबू, सेना ने संभाली कमान, राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू का ऐलान

कोलंबो : श्रीलंका में आर्थिक संकट के चलते हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। विपक्ष और जनता का विरोध प्रदर्शन अपने चरम पर है। सोमवार को ही राष्ट्रपति गोटाया राजपक्षे के कहने पर प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे ने इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद पूरे देश में हिंसा भड़क गई। दंगाइयों ने उनके पुश्तैनी मकान को आग […]

श्रीलंका के प्रधानमंत्री का इस्तीफा, समर्थकों के हमले में 16 घायल, कर्फ्यू लगाया गया

कोलंबो : श्रीलंका में लगातार जारी आर्थिक व राजनीतिक संकट के बीच आखिर श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने इस्तीफा दे दिया है। प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों को उनके समर्थकों का गुस्सा झेलना पड़ा है। महिंदा राजपक्षे के समर्थकों के हमले में 16 प्रदर्शनकारी घायल हो गए हैं। हिंसा बढ़ने पर […]

हवाना के होटल में विस्फोट, 8 लोगों की मौत, गैस रिसाव की आशंका

हवाना : क्यूबा की राजधानी हवाना में एक प्रसिद्ध होटल में शुक्रवार को जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे होटल क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं कई लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। राहत और बचाव कार्य चल रहा है। टेलीविजन […]

श्रीलंका : राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने फिर किया इमरजेंसी का ऐलान

कोलंबो : आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में एक बार फिर से इमरजेंसी का ऐलान कर दिया गया है। यह ऐलान राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने जनता के भारी विरोध के बीच शुक्रवार की रात को किया। इससे पहले शुक्रवार की सुबह पुलिस ने श्रीलंका की संसद में घुसने की कोशिश कर रहे छात्रों पर […]

चीन में बढ़े कोरोना के मामले, बीजिंग में स्कूल बंद करने के आदेश

बीजिंग : वैश्विक कोरोना महामारी से जूझ रही दुनिया के लिए चीन में बढ़ते संक्रमण के मामले चिंता बढ़ा रहे हैं। ताजा मामले के अनुसार राजधानी बीजिंग में संक्रमण मामले बढ़ने के बाद सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। बीजिंग के शिक्षा ब्यूरो ने गुरुवार को कोरोना वायरस के 50 नए मामले सामने […]