Category Archives: बंगाल

आईआईटी खड़गपुर की चौथे वर्ष की छात्रा का शव छात्रावास में फंदे से लटकता मिला

कोलकाता : आईआईटी खड़गपुर की चौथे वर्ष की एक छात्रा का शव सोमवार को उसके छात्रावास में फंदे से लटकता पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी (आईपीएस) ने बताया कि छात्रा की पहचान देविका पिल्लई (21) के रूप में हुई है। आईपीएस अधिकारी ने कहा कि छात्रा का शव छात्रावास की […]

ट्रेन दुर्घटनास्थल की ओर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रवाना, पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे का ऐलान

कोलकाता : दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा में कंचनजंघा एक्सप्रेस की मालगाड़ी से हुई दुर्घटनास्थल पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी जा रही हैं। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने पहले ही घोषणा की है कि वह दुर्घटनास्थल पर जाएंगे। इसके साथ ही मृतक और घायलों के परिजनों को वित्तीय मुआवजे का भी ऐलान कर दिया गया है। रेलमंत्री ने […]

पश्चिम बंगाल ट्रेन दुर्घटना : 8 लोगों के शव बरामद, अनुग्रह राशि की घोषणा

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में सोमवार सुबह करीब नौ बजे एक बड़ी रेल दुर्घटना हुई है। एक मालगाड़ी ने सिग्नल पर खड़ी डाउन कंचनजंगा एक्सप्रेस (13174) को पीछे से टक्कर मार दी। ये ट्रेन सियालदह आ रही थी। हादसे में कंचनजंगा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। अब तक 8 लोगों […]

West Bengal : राज्यपाल ने राजभवन में तैनात पुलिसकर्मियों को तुरंत परिसर खाली करने को कहा

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने सोमवार सुबह राजभवन में तैनात कोलकाता पुलिस के कर्मियों को तत्काल परिसर खाली करने का आदेश दिया। राजभवन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बोस राजभवन के उत्तरी द्वार के पास स्थित पुलिस चौकी को जन मंच में बदलने की योजना बना […]

Kolkata : अस्पताल में सफल रही अभिषेक बनर्जी की सर्जरी

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी रविवार सुबह पेट की तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती हुए जहां उनके पेट में एक माइनर सर्जरी की गई। सूत्रों के अनुसार, उन्हें डॉक्टर आदिश बसु की देखरेख में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने रविवार दोपहर एक मेडिकल बुलेटिन जारी कर […]

Howrah : पार्किंग विवाद को लेकर पुलिस के सामने तोड़फोड़

हावड़ा : हावड़ा स्टेशन के करीब पार्किंग क्षेत्र पर कब्जे को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। इसे लेकर रविवार दोपहर पुलिस के सामने घर, कार और बाइक में तोड़फोड़ की गई। आरोप है कि घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट की गई। इस घटना में कम से करीबन दस लोग घायल हुए हैं। मौके […]

तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी अस्पताल में भर्ती

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी रविवार सुबह पेट की तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती हुए हैं। सूत्रों के अनुसार रविवार सुबह उन्हें इएम बाइपास के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज उनकी पेट की सामान्य सर्जरी होगी। अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद अभिषेक के टेस्ट […]

Howrah : राइस मिल के बॉयलर में विस्फोट, 8 मजदूर घायल

हावड़ा : हावड़ा जिले के बागनान इलाके में स्थित राइस मिल का बायलर फटने से आठ कर्मचारी घायल हो गए। घटना शनिवार को बरुनाडा इलाके में हुई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हादसे के वक्त मिल में 10 मजदूर काम कर रहे थे। उसी समय अचानक बॉयलर फट गया। इससे मजदूर इधर-उधर छिटक कर गिर पड़े। विस्फोट […]

लोगों ने भाजपा का अहंकार चकनाचूर किया : अभिषेक बनर्जी

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधा है। हालिया संपन्न लोकसभा चुनाव को विरोध, प्रतिरोध और बदले का चुनाव करार देते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अहंकार और अभिमान को मिट्टी में मिला दिया है। अभिषेक ने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों का […]

नियुक्ति भ्रष्टाचार : सीबीआई ने 35 और कलेक्शन एजेंट के बारे में पता लगाया

CBI

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के नौकरी भ्रष्टाचार मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को 35 नए बिचौलियों-सह-कलेक्शन एजेंटों के बारे में जानकारी मिली है। इन्होंने नौकरी लेने वालों और नौकरी लगाने के लिए घूस लेने वालों के बीच मध्यस्थ के रूप में काम किया। सूत्रों ने बताया कि पिछले कुछ […]