Category Archives: बंगाल

गैर जमानती मामले में पुलिस के समन के बाद भी हाजिर नहीं हुए अणुव्रत मंडल

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ और विवादित नेता अणुव्रत मंडल एक बार फिर कानूनी संकट में घिरते नजर आ रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी की पत्नी और मां को दुष्कर्म की धमकी देने के मामले में उनके खिलाफ गैर जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में बोलपुर एसडीपीओ कार्यालय से उन्हें […]

West Bengal : एक हाथ में धारदार हथियार और दूसरे हाथ में महिला का कटा सिर लेकर घूम रहा था युवक

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना जिले के बांसती इलाके में शनिवार सुबह एक युवक को एक हाथ में धारदार हथियार और दूसरे हाथ में महिला का कटा हुआ सिर लेकर घूमते हुए देखा गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में […]

West Bengal : विवादित ऑडियो क्लिप पर घिरी तृणमूल, अणुव्रत मंडल ने पुलिस अधिकारी से मांगी माफी 

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व बीरभूम ज़िलाध्यक्ष अणुव्रत मंडल की एक कथित ऑडियो क्लिप शुक्रवार को वायरल होने के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल मच गई है। इस क्लिप में मंडल को एक पुलिस अधिकारी को अपशब्द कहने और गंभीर धमकी देने की बात सामने आई है। इस विवादास्पद ऑडियो […]

Kolkata : सचिवालय अभियान से पहले ही गिरफ्तार किए गए पीड़ित शिक्षकगण

कोलकाता : एसएससी नियुक्ति घोटाले के खिलाफ आंदोलन कर रहे नौकरी से वंचित शिक्षकों को शुक्रवार को कोलकाता पुलिस ने उस समय हिरासत में ले लिया, जब उन्होंने सियालदह से नवान्न की ओर अर्धनग्न मार्च शुरू करने की योजना बनाई थी। मार्च शुरू होने से पहले ही सियालदह में भारी संख्या में तैनात पुलिस ने […]

WBSSC भर्ती मामला : ओएमआर शीट्स को लेकर विशेष सतर्कता, स्कैन की गई प्रतियों को 10 साल तक रखने का फैसला

कोलकाता : पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (डब्ल्यूबीएसएससी) ने राज्य सरकार द्वारा संचालित माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों की नई भर्ती प्रक्रिया की घोषणा करते हुए इस बार ओएमआर शीट्स (ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन शीट्स) के संरक्षण और उनकी स्कैन की गई प्रतियों को लंबे समय तक सहेजने पर विशेष जोर दिया है। आयोग ने […]

Kolkata : काउंसलिंग के बाद भी मनचाही पोस्टिंग नहीं : देवाशीष हलदार और असफाकुल्ला नय्या ने लगाई हाई कोर्ट में गुहार

Calcutta High Court

कोलकाता :  आर.जी. कर आंदोलन के दो प्रमुख चेहरों, देवाशीष हलदार और असफाकुल्ला नय्या ने अपनी नियुक्ति को लेकर उत्पन्न विवाद पर शुक्रवार को कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया। दोनों जूनियर डॉक्टरों का आरोप है कि नियमानुसार काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के बावजूद उन्हें मनचाही पोस्टिंग नहीं दी गई। इस मुद्दे पर हाई […]

Kolkata : शिक्षक भर्ती अधिसूचना के बाद भड़का आंदोलन, आज सचिवालय घेराव करेंगे बर्खास्त शिक्षक

कोलकाता : राज्य सरकार द्वारा शिक्षक नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी होते ही आंदोलन की चिंगारी भड़क उठी है। गुरुवार रात स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) ने पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूलों में कक्षा नौ-दस और 11-12 के लिए सहायक शिक्षकों की भर्ती का अधिसूचना जारी किया। वहीं दूसरी ओर, 2016 की रद्द हुई पैनल के ‘योग्य’ […]

हिम्मत है तो कल ही कराएं चुनाव : ममता बनर्जी

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा के ठीक बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पलटवार करते हुए चुनौती दी है कि अगर भारतीय जनता पार्टी में हिम्मत है, तो वे कल ही बंगाल में चुनाव कराएं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि बंगाल की सत्ता भाजपा के हाथ कभी नहीं जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने […]

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में लॉरी-ऑटो की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 3 घायल

पूर्व मेदिनीपुर : पूर्व मेदिनीपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 116बी पर इरिंची ब्रिज के पास बुधवार रात लॉरी और ऑटो रिक्शा की टक्कर में दो महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात को बारिश हो रही […]

West Bengal : हुगली में परिवार के 3 सदस्यों की रहस्यमय परिस्थिति में मौत

हुगली : हुगली जिले के चंदननगर में एक परिवार के तीन सदस्यों का शव उनके घर में रहस्यमय परिस्थितियों में मिला है। मृतकों में पत्नी-पत्नी और उनकी 13 साल की बेटी शामिल है। मां और बेटी का शव बिस्तर पर पाए गए, जबकि पति का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है।एक ही परिवार के […]