Category Archives: बंगाल

मुर्शिदाबाद में शांति बहाली सर्वोच्च प्राथमिकता, राज्य सरकार से असंतुष्ट हैं लोग : राज्यपाल आनंद बोस

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने शनिवार को कहा कि हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद जिले में शांति बहाल करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्थानीय लोग राज्य सरकार से नाराज़ हैं और उसकी कार्यशैली से संतुष्ट नहीं हैं। राज्यपाल ने ये बातें मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज इलाके में मारे […]

पश्चिम बंगाल में हिन्दुओं की हत्या के विरोध में गुजरात में प्रदर्शन

■ अहमदाबाद में ममता का पुतला फूंका, वडोदरा में रैली व रामधुन अहमदाबाद : पश्चिम बंगाल में हिन्दुओं के खिलाफ हिंसा के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद् (विहिप) और बजरंग दल ने शनिवार को पूरे गुजरात में प्रदर्शन किया। अहमदाबाद के सुभाष ब्रिज के समीप विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री […]

तृणमूल कार्यालय में तोड़फोड़ और आगज़नी, भांगड़ में फिर अशांति

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़ में शुक्रवार देर रात एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए जब अज्ञात उपद्रवियों ने तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की और आग के हवाले कर दिया। इस हमले के पीछे आईएसएफ समर्थित असामाजिक तत्वों का हाथ होने का आरोप लगा है। घटना चालताबेड़िया ग्राम […]

शादी के एक दिन बाद दिलीप घोष मना रहे जन्मदिन, खूब मिली शुभकामनाएं

कोलकाता : पश्चिम बंगाल भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष का जन्मदिन इस बार कई मायनों में खास रहा। शुक्रवार को विवाह के बंधन में बंधने के बाद शनिवार सुबह वे हमेशा की तरह न्यू टाउन के इको पार्क में प्रातः भ्रमण के लिए पहुंचे। अपने चिर-परिचित अंदाज़ में आत्मविश्वास से भरे हुए दिलीप घोष […]

मुर्शिदाबाद में महिला आयोग की टीम ने दंगा पीड़ितों से की मुलाकात, केंद्र से सुरक्षा की गारंटी का दिया भरोसा

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हाल ही में हुए सांप्रदायिक दंगों के बाद शनिवार को राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष विजया रहाटकर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने दंगा पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें आश्वस्त किया कि भविष्य में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार हरसंभव कदम उठाएगी। एनसीडब्ल्यू […]

West Bengal : इलाज में लापरवाही के आरोप को लेकर अस्पताल में चली गोलियां, 4 गिरफ्तार

कोलकाता : पश्चिम बर्धमान ज़िले के दुर्गापुर में एक मल्टी-सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शुक्रवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मरीज के परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में गोलीबारी कर दी। घटना के बाद पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना की शुरुआत 53 वर्षीय बसुदेव […]

मुर्शिदाबाद हिंसा : अब तक 315 गिरफ़्तार, 2 नाबालिग भी शामिल

◆ पुलिस रिपोर्टः शमशेरगंज में भीड़ ने बनाया था हिन्दू परिवारों को निशाना कोलकाता : वक्फ (संशोधन) अधिनियम के विरोध में बीते सप्ताह मुर्शिदाबाद ज़िले में भड़की साम्प्रदायिक हिंसा के मामले में अब तक 315 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। गिरफ़्तार किए गए अधिकतर लोगों को अब तक ज़मानत […]

विहिप अध्यक्ष ने मुर्शिदाबाद हिंसा को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, बंगाल में राष्ट्रपति शासन की उठाई मांग

कोलकाता : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अध्यक्ष आलोक कुमार ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हाल ही में भड़की सांप्रदायिक हिंसा को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया है और राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है। आलोक कुमार ने कहा, “यह कोई एकल घटना नहीं है। पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। […]

मालदा पहुंचे राज्यपाल व मानवाधिकार आयोग के सदस्य, मुर्शिदाबाद हिंसा पीड़ितों…

कोलकाता : संशोधित वक्फ कानून के खिलाफ मुर्शिदाबाद में आंदोलन के बाद भड़की हिंसा के चलते बड़ी संख्या में लोगों को अपना घर छोड़कर पास के मालदा जिले में शरण लेनी पड़ी। शुक्रवार को इसी सिलसिले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के एक प्रतिनिधिमंडल ने मालदा के बैष्णवनगर स्थित परलालपुर हाई स्कूल में बनाए गए अस्थायी आश्रय […]

61 की उम्र में सात फेरे ले रहे दिलीप घोष के घर पहुंचे भाजपा नेता, दी शुभकामनाएं

कोलकाता : पश्चिम बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष 61 वर्ष की आयु में शुक्रवार को वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं। विवाह से पहले सुबह न्यूटाउन स्थित उनके आवास पर बंगाल भाजपा के शीर्ष नेता पहुंचे और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, सांसद लॉकेट चट्टोपाध्याय, ज्‍योतिर्मय सिंह महतो, […]