Category Archives: मेट्रो

निकाय चुनाव : भाजपा ने किया घोषणा पत्र जारी, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और संस्कृति पर जोर

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम (केएमसी) चुनाव के लिए बंगाल भाजपा ने अपना चुनाव घोषणा पत्र जारी कर दिया है। घोषणापत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और संस्कृति पर जोर देने के साथ ही कोलकाता में प्रजातंत्र को बचाने की बात कही गई है। बुधवार को प्रदेश कार्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में विधानसभा में विपक्ष […]

निकाय चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को सता रहा सत्तारूढ़ पार्टी से हिंसा का डर

कोलकाता : कोलकाता में नगर निगम चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस से जुड़े लोगों से हिंसा का डर सता रहा है। नगर निगम के वार्ड नंबर 109 से भाजपा उम्मीदवार ब्यूटी राय हलदर ने कहा है कि सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लोग हिंसा का सहारा ले […]

कॉल सेंटर से विदेशी लोगों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

कोलकाता : महानगर के लेक थाना इलाके में कॉल सेंटर खोल कर विदेशी लोगों से ठगी करने वालों के एक गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने बुधवार को […]

घने कोहरे की वजह से दमदम एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन बाधित

कोलकाता : कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घने कोहरे की वजह से बुधवार को विमानों का संचालन बाधित हुआ। एयरपोर्ट की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि बुधवार सुबह से ही घना कोहरा पूरे महानगर के आसमान में छाया हुआ था, इस वजह से विमानों की […]

कोलकाता के मशहूर सरिया ग्रुप पर आयकर का छापा, करोड़ों की बेनामी संपत्ति मिली

कोलकाता : आयकर विभाग ने कोलकाता के मशहूर सरिया ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी कर एक सौ करोड़ की बेहिसाब दौलत का खुलासा किया। यह जानकारी केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने सोमवार को दी है। बताया गया कि कोलकाता में सरिया उत्पादन और निर्माण करने वाले ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी की। छापे के […]

डाबर च्यवनप्राश ने लॉन्च किया इम्यून इंडिया कैंपेन

– इन सर्दियों में सेहतमंद रहें डाबर च्यवनप्राश के साथ – कोलकाता में एक विशेष सत्र में एनजीओ के 200 से ज़्यादा बच्चों ने हिस्सा लिया कोलकाता : भारत में सर्दियों के मौसम का बेसब्री से इंतज़ार किया जाता है, लेकिन इस मौसम के साथ ही सर्दी, ज़ुकाम और सांस की बीमारियों के मामले भी […]

भारी बारिश की वजह से दक्षिण 24 परगना जिले के बांध में दरार, बाढ़ की आशंका

कोलकाताs : चक्रवाती तूफान जवाद के प्रभाव से विगत तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण बंगाल के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। दक्षिण 24 परगना जिले में तटीय बांध टूटने के कगार पर हैं। सोमवार की सुबह तक बांध में दरार पड़ चुकी थी। अब इसके टूटने की आशंका गहरा गई […]

Kolkata : न मोबाइल न फ़ोटो, महज पहने हुए कपड़े की जानकारी से मिली पिता से बिछड़ी बेटी

कोलकाता : हावड़ा ब्रिज ट्रैफिक गार्ड इलाक़े में शनिवार की शाम बड़ाबाजार थाने ने एक 16 साल की एक लड़की के लापता होने की सूचना दी थी। युवती दक्षिण 24 परगना के मल्लिकपुर की रहने वाली है। वह कॉलेज स्ट्रीट पर किताबें खरीदने के लिए अपने पिता के साथ कोलकाता आई थी और इसी दौरान […]

नहीं रहे श्रीनिवास शर्मा

कोलकाता : हिन्दी के सुप्रसिद्ध समालोचक, वरिष्ठ साहित्यकार श्री श्रीनिवास शर्मा का शुक्रवार की रात देहांत हो गया। विगत 19 नवम्बर को उन्हें चिकित्सा के लिए मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी में भर्ती किया गया था। उनके स्वास्थ्य में सुधार दिखने लगा था लेकिन किन्तु इसी बीच उम्रजनित कुछ बीमारियाँ बढ़ गयीं और उन्हें बचाया नहीं जा […]

शूटिंग के दौरान घायल हुए अभिनेता-अभिनेत्री

कोलकाता : बांग्ला फिल्म अभिनेत्री प्रियंका सरकार और अभिनेता अर्जुन चक्रवर्ती को राजारहाट न्यूटाउन इलाके में एक वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान एक बाइक चालक ने धक्का मार दिया जिससे वे दोनों घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात न्यूटाउन के इको पार्क में करीब 11.30 बजे यह दुर्घटना हुई। बाइक […]