Category Archives: मेट्रो

बैंक ऑफ महाराष्ट्र द्वारा अखिल भारतीय हिंदी सेमिनार का आयोजन

कोलकाता : बैंक ऑफ महाराष्ट्र देश के सार्वजनिक क्षेत्र का अग्रणी बैंक है। बैंक द्वारा देश भर के सभी बैंकों, वित्तीय संस्थाओं और बीमा कंपनियों के लिए दिल्ली में ‘भविष्य की बैंकिंग’ विषय पर अखिल भारतीय हिंदी सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में अंशुली आर्या, आई.ए.एस., सचिव, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार […]

ईडी ने कोलकाता में कई जगहों पर की छापेमारी

कोलकाता : ईडी ने कोलकाता में फिर कई जगहों पर छापेमारी की है। गुरुवार सुबह ईडी के अधिकारी अलग-अलग टीमों में बंट कर विभिन्न ठिकानों पर तलाशी अभियान शुरू किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी के मुताबिक, बालीगंज, पार्क स्ट्रीट समेत कई जगहों पर तलाशी अभियान चल रहा है। बालीगंज सर्कुलर रोड पर भी एक कारोबारी […]

गार्डेनरिच हादसा : नगर निगम के तीन अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच

कोलकाता : गार्डेनरिच हादसे के बाद कोलकाता नगर निगम की बेचैनी बढ़ गई है। घटना के बाद बने प्रतिकूल माहौल को देखते हुए कोलकाता नगर निगम अपने तीन अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने जा रहा है। इनमें शामिल हैं – सहायक अभियंता, कार्यकारी अभियंता और उप सहायक अभियंता। उन्हें नोटिस भेज कर 48 घंटे […]

Breaking News : TMC नेता के घर सहित Kolkata के 6 स्थानों पर IT की छापेमारी

कोलकाता : आईटी विभाग, रियल एस्टेट मामले में टीएमसी नेता स्वरूप और जुई बिस्वास के आवास सहित कोलकाता में छह स्थानों पर छापेमारी कर रही है।            

अवैध निर्माण को लेकर कोलकाता नगर निगम को हाईकोर्ट में फटकार

Calcutta High Court

कोलकाता : महानगर कोलकाता के गार्डनरीच इलाके में एक अवैध इमारत गिरने से नौ लोगों की मौत के एक दिन बाद ही मंगलवार को हाई कोर्ट में कोलकाता नगर निगम को जमकर फटकार लगी है। इसकी वजह है कि एक अवैध निर्माण को तोड़ने का आदेश दिए हुए एक महीने से अधिक का वक्त गुजर गया […]

Kolkata : चोरी, छिनताई, डकैती के आरोपों में 9 साल जेल में रह चुका है गार्डनरीच मामले में गिरफ्तार प्रमोटर

कोलकाता : गार्डनरीच दुर्घटना मामले में अवैध तरीके से निर्माण कर रहे प्रमोटर मोहम्मद वसीम उर्फ वसी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उसकी क्राइम कुंडली भी सामने आ गई है। पता चला है कि उस पर सीपीएम सरकार के जमाने से ही चोरी, डकैती, छिनताई के कई आरोप हैं। वह एक दो नहीं […]

Kolkata : गार्डनरीच इमारत हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 10

कोलकाता : महानगर कोलकाता के गार्डनरीच इलाके में एक निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत गिरने से उसमें दबकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। सात लोगों के मरने की पुष्टि सोमवार रात तक हो गई थी। और बाकी 3 लोगों के मौत की जानकारी मंगलवार को दी गई। फिलहाल मृतकों के नामों का […]

डॉ. प्रबोध नारायण सिंह जन्मशती समारोह सम्पन्न

कोलकाता : डॉ. प्रबोध नारायण सिंह ने अपनी छात्रवत्सलता, विद्वता एवं अध्यापकीय कौशल से विद्यार्थियों को प्रभावित किया था एवं साहित्य के प्रति अपनी गहन निष्ठा के कारण हिंदी एवं मैथिली भाषा को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। शोध निर्देशक के रूप में उनका अवदान अविस्मरणीय है। ये उद्गार हैं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. प्रेमशंकर […]

सिर पर पट्टी बांधे गार्डनरीच दुर्घटनास्थल पर पहुंचीं ममता

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार सुबह गार्डनरीच दुर्घटनास्थल का दौरा किया। गत शुक्रवार को मुख्यमंत्री के माथे पर गहरी चोट लग गई थी। उनके माथे और नाक पर कुल चार टांके लगे हैं और पट्टी भी बंधी है। उसी हालत में वह दुर्घटनास्थल पर पहुंची हैं। कोलकाता दक्षिण की सांसद माला रॉय भी गार्डनरीच […]

कोलकाता में आधी रात पांच मंजिला इमारत ढही, दो महिलाओं की मौत

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर 134 गार्डेनरिच के फतेहपुर बनर्जी पाड़ा लेन में आधी रात एक पांच मंजिला इमारत ढह गई। इस इमारत के मलबे की चपेट में आसपास बनी कई झोपड़ियां आ गईं। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक राहत और बचाव अभियान जारी है। अब तक […]