Category Archives: मेट्रो

Kolkata : जूनियर डॉक्टरों के आह्वान पर कई घरों में नहीं जले चूल्हे

कोलकाता : आर.जी. कर मामले में न्याय की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों का अनशन लगातार जारी है। इस बीच आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों ने रविवार को लोगों से चूल्हा बंद रख कर आंदोलन के प्रति समर्थन व्यक्त करने की अपील की थी, जिस पर लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। बड़ी तादाद में लोगों ने अपने […]

एसएसकेएम अस्पताल में मरीज के रिश्तेदार पर हमला

कोलकाता : एसएसकेएम अस्पताल में मरीज के रिश्तेदार पर हमला करने की घटना सामने आई है। घटना रविवार सुबह ट्रॉमा केयर के सामने हुई। इस घटना से अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल बन गया। हमले में घायल युवक का नाम सौरभ मोदक है। वह बांकुड़ा का रहने वाला है। सूत्रों के मुताबिक, दो मरीजँ के […]

विरोध प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने त्वरित न्याय के लिए सीबीआई दफ्तर तक रैली निकाली

कोलकाता : राज्य संचालित आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की महिला डॉक्टर की क्रूर हत्या और दुष्कर्म के मामले में न्याय की मांग करते हुए शनिवार को सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने सीबीआई कार्यालय तक मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों में डॉक्टर, वकील और नागरिक समाज के सदस्य शामिल थे। यह मार्च सॉल्ट लेक के करुणामयी क्षेत्र से शुरू […]

बंगाल‌ सरकार ने जूनियर डॉक्टरों से की अनशन खत्म करने की अपील

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज पंत ने जूनियर डॉक्टरों से अपना अनशन खत्म करने की अपील की है। उन्होंने डॉक्टरों के संयुक्त मंच की ओर से भेजे गए ईमेल के जवाब में राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सामान्य स्थिति में लाने के लिए यह अनुरोध किया है। इसी बीच, शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग […]

जूनियर डॉक्टरों का आरोप – अनशन तुड़वाने के लिए घरवालों पर दबाव बना रही पुलिस

कोलकाता : धर्मतल्ला में अनशन पर बैठे जूनियर डॉक्टरों पर पुलिस का दबाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टरों के परिवारों ने पुलिस पर दबाव डालने का आरोप लगाया है। एनबीएमसी में मानसिक रोग विभाग के पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी (पीजीटी) आलोककुमार वर्मा का आरोप है कि पुलिस […]

Kolkata : जूनियर डॉक्टरों की भूख हड़ताल में दो और डॉक्टर शामिल, संख्या बढ़कर 8 हुई

कोलकाता : आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दो महीने पहले हुई एक जूनियर महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना के खिलाफ एस्प्लानेड में चल रही भूख हड़ताल में शुक्रवार आधी रात के बाद दो और जूनियर डॉक्टर शामिल हो गए। इस घटना के खिलाफ जारी प्रदर्शन में अब कुल आठ डॉक्टर […]

दुर्गा पूजा पंडाल में ‘आरजी कर’ नारे लगाने वाले 9 युवकों को हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत

कोलकाता : कलकत्ता हाई कोर्ट ने शुक्रवार को दुर्गा पूजा पंडाल में ‘आरजी कर के लिए न्याय’ के नारे लगाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 9 युवकों को अंतरिम जमानत दे दी है। कोलकाता पुलिस ने बुधवार शाम को इन युवकों को गिरफ्तार किया था और उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से […]

अनिकेत के इलाज के लिए 5 सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन, भूख हड़ताल 7वें दिन भी जारी

कोलकाता : आरजी कर कांड में न्याय की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों का आमरण अनशन शुक्रवार को सातवें दिन भी जारी है। 120 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद गुरुवार रात गंभीर हालत में जूनियर डॉक्टर अनिकेत महतो को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि धर्मतला में छह अन्य डॉक्टरों की भूख हड़ताल […]

जूनियर डॉक्टर अनिकेत महतो की हालत गंभीर, आरजी कर अस्पताल के सीसीयू में भर्ती

कोलकाता : आर.जी. कर अस्पताल के अनशनकारी जूनियर डॉक्टर अनिकेत महतो की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। गुरुवार रात को उन्हें धर्मतला के अनशन स्थल से एम्बुलेंस द्वारा तुरंत आर.जी. कर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। अनिकेत महतो, जो पिछले रविवार से अनशन पर थे, की स्थिति धीरे-धीरे खराब हो […]

जूनियर डॉक्टरों ने मांगी सुरक्षा और सुविधाओं की प्रगति रिपोर्ट, मुख्य सचिव को लिखा पत्र

कोलकाता : स्वास्थ्य भवन में मुख्य सचिव मनोज पंथ के साथ हुई बैठक विफल रहने का आरोप लगाते हुए बुधवार रात को जूनियर डॉक्टरों ने नाराजगी व्यक्त की थी। अब उन्होंने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर सुरक्षा और सुविधाओं की स्थिति की प्रगति रिपोर्ट मांगी है। गुरुवार अपराह्न को भेजे गए पत्र में डॉक्टरों का कहना […]