Category Archives: राष्ट्रीय

स्कूल को उड़ाने की धमकियों में एनजीओ का नाम आया सामने

नयी दिल्ली : दिल्ली के अलग-अलग स्कूलों को मिल रही बम से उड़ाने की धमकी के मामलों में दिल्ली पुलिस ने आज बड़ा खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि धमकी देने वाले किशोर के अभिवावक एनजीओ से जुड़े हैं। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी मधुप तिवारी ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर […]

SUD लाइफ का नया यूनिट लिंक्ड फंड ‘SUD लाइफ मिडकैप मोमेंटम इंडेक्स फंड’ लॉन्च

कोलकाता : स्टार यूनियन दाई-इची लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (SUD लाइफ) ने नए साल में SUD लाइफ मिडकैप मोमेंटम इंडेक्स फंड लॉन्च किया है। यह फंड पॉलिसीधारकों को भारत के तेजी से बढ़ते मिडकैप मार्केट में निवेश करने का शानदार मौका दे रहा है। मिडकैप कंपनियां वे होती हैं जिनका काफी मजबूत बिज़नेस मॉडल होता […]

प्रयागराज महाकुंभ में सुबह 10 बजे तक 1.38 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

महाकुंभ नगर (प्रयागराज) : महाकुंभ के पावन अवसर पर त्रिवेणी संगम तट पर आस्था और दिव्यता का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। एक ओर अखाड़े के साधु-संत अपने विशिष्ट अंदाज में स्नान कर रहे हैं तो दूसरी ओर हजारों श्रद्धालु गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में पवित्र डुबकी लगाते नजर आ रहे। […]

प्रधानमंत्री मोदी ने मकर संक्रांति, माघ बिहू और उत्तरायण पर लोगों को दी बधाई

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मकर संक्रांति, माघ बिहू, उत्तरायण पर आज लोगों को बधाई दी। उन्होंने एक्स हैंडल पर प्रेषित बधाई संदेशों में समस्त देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य के साथ सभी के जीवन में सुख और समृद्धि की कामना की। उल्लेखनीय है कि देश में आज मकर संक्रांति, पोंगल, माघ बिहू और उत्तरायण […]

इतिहास के पन्नों में : 14 जनवरी – हजार चौरासी की माँ

पद्मश्री, ज्ञानपीठ, पद्म विभूषण, बंग विभूषण सहित कई दूसरे सम्मानों से प्रतिष्ठित लेखिका महाश्वेता देवी का जन्म 14 जनवरी 1926 को अविभाजित भारत के ढाका में हुआ था। उनके पिता मनीष घटक और मां धारीत्री देवी नामचीन लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता थे। ढाका से शुरुआती पढ़ाई के बाद महाश्वेता देवी ने विश्वभारती विवि, शांति निकेतन […]

मंगलवार (14 जनवरी) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहें। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। पुराने मित्र मिलेगें। शुभांक-4-6-7 वृष : अपने संघर्ष […]

प्रयागराज में आस्था का सैलाब, प्रधानमंत्री ने कहा-महाकुंभ भारत की शाश्वत आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक

नयी दिल्ली : तीर्थराज प्रयाग में महाकुंभ का आगाज हो गया। प्रयागराज में संगम पर डुबकी लगाने के लिए आज आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस पावन अवसर पर एक्स हैंडल पर लिखा, ” भारतीय मूल्यों और संस्कृति को महत्व देने वाले करोड़ों लोगों के लिए एक बहुत ही खास दिन!” […]

इतिहास के पन्नों में 13 जनवरीः अंतरिक्ष से कैसा दिखता है भारत, जवाब मिला- सारे जहां से अच्छा

अंतरिक्ष में कदम रखने वाले पहले भारतीय विंग कमांडर राकेश शर्मा का 13 जनवरी 1949 को पंजाब के पटियाला में जन्म हुआ। राकेश शर्मा अंतरिक्ष में जाने वाले 28वें इंसान थे और पहले भारतीय थे। उन्होंने 1970 में एयरफोर्स में बतौर पायलट सेवा शुरू की। 1071 के पाकिस्तान के साथ युद्ध में उन्होंने 21 बार […]

सोमवार (13 जनवरी) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय की स्थिति समान्य रहेगी। शुभांक-5-7-8 वृष : आशानुकूल कार्य होने में संदेह है। […]