Category Archives: राष्ट्रीय

जयपुर में केमिकल टैंकर फटा, 4 की मौत, कई लोग झुलसे 

जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर के भांकरोटा थाना इलाके के अजमेर रोड स्थित पुष्पराज पेट्रोल पंप के समीप आज सुबह केमिकल टैंकर फट गया। इससे भीषण आग लग गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। झुलसे कई लोगों की हालत गंभीर है। […]

इतिहास के पन्नों में 20 दिसंबरः कभी करोड़ों दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री की सड़ी हुई लाश मिली 

22 दिसंबर 2010 को मुंबई के चैंबूर इलाके के यूनियन पार्क स्थित बंगले से बदबू फैलने पर दरवाजा खोला गया तो अपने जमाने की बेहद खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्री रहीं नलिनी जयवंत की लाश मिली। यह उन्हीं का बंगला था। 20 दिसंबर को ही उनका निधन हो चुका था। दुनिया से कट कर तन्हा और […]

शुक्रवार (20 दिसंबर) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : अध्ययन-अध्यापन में समय गुजरेगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्धि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्ध कार्य संपन्न हो जाएंगे। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक-2-5-7 वृष : महत्वपूर्ण निर्णय के […]

कलकत्ता हाईकोर्ट ने आरजी कर मामले में सीबीआई से नए जांच की याचिका पर मांगा जवाब

Calcutta High Court

कोलकाता : कलकत्ता हाईकोर्ट ने गुरुवार को आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक जूनियर महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से नए जांच की मांग पर जवाब मांगा। यह घटना अगस्त महीने में अस्पताल परिसर के भीतर हुई थी। न्यायमूर्ति तीर्थंकर घोष की एकल पीठ ने पीड़िता […]

धनखड़ के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस खारिज

Jagdeep Dhankhar

नयी दिल्ली : राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस को उपसभापति हरिवंश ने इस आधार पर खारिज कर दिया कि 14 दिन का नोटिस नहीं दिया गया था और धनखड़ का नाम सही ढंग से नहीं लिखा गया था। इसे विपक्ष के लिए बड़े झटके के […]

बांसुरी स्वराज ने कहा-कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र के खिलाफ

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि संसद में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने आज एक बयान में कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही लोकतंत्र की हत्या की है। स्वराज ने 1975 का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सत्तर के दशक में कांग्रेस ने देश में […]

कुलगाम मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकवादी मारे

कुलगाम : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आज सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में कम से कम पांच आतंकवादी मार गिराए। इस दौरान सुरक्षा बल के दो जवान घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। अधिकारियों के अनुसार, घायल जवानों को पास के अस्पताल पहुंचाया गया है। आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों […]

इतिहास के पन्नों में 19 दिसंबरः देश का पहला चुनाव कराने वाले चुनाव आयुक्त का कार्यकाल हुआ पूरा

भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने वाले गुमनाम नायकों में एक हैं- सुकुमार सेन। आजादी के दो साल बाद मार्च 1950 में भारतीय चुनाव आयोग का गठन हुआ और सुकुमार सेन पहले मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किए गए। वर्ष 1899 में पैदा हुए सुकुमार सेन ने कलकत्ता (अब कोलकाता) के प्रेसिडेंसी कॉलेज और लंदन […]