Category Archives: राष्ट्रीय

महाराष्ट्र : देवेंद्र फडणवीस चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता 

मुंबई : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। बुधवार को भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक व गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने देवेंद्र फडणवीस के नाम का विधायक दल के नेता के रुप में घोषित किया है। इस मौके पर भाजपा […]

अमृतसर में दरबार साहिब के बाहर सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाई, बाल-बाल बचे

चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल (बादल) के पूर्व अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल आज सुबह बाल-बाल बच गए। अमृतसर में दरबार साहिब के बाहर धार्मिक सजा भुगत रहे सुखबीर बादल पर गोली चलाने वाले व्यक्ति को सेवादारों ने दबोच लिया। इस घटना से दरबार साहिब में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद अमृतसर […]

इतिहास के पन्नों में 04 दिसंबरः भारतीय नौसेना की शक्ति अपार, 1971 में पाकिस्तान को दी हार  

देश-दुनिया के इतिहास में 04 दिसंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख हमारी नौसेना के लिए बेहद खास है। हर साल 04 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। इसकी स्थापना 04 दिसंबर 1971 को की गई थी। यह दिवस भारतीय नौसेना की शक्ति का प्रतीक है। यह दिवस भारतीय […]

बुधवार (04 दिसंबर) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-3-7-9 वृष : कारोबारी काम में बाधा उभरने से […]

महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू नहीं कर रहीं दिल्ली और पश्चिम बंगाल की सरकारः अन्नपूर्णा देवी

नयी दिल्ली : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मंगलवार को दिल्ली और पश्चिम सरकार पर केन्द्र की योजनाओं को नहीं लागू करने का आरोप लगाया। शास्त्री भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पश्चिम बंगाल ने अभी तक राज्य में 181 महिला हेल्पलाइन को नहीं लागू किया। इसके […]

कोलकाता इस्कॉन ने बांग्लादेश सरकार से वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की

कोलकाता : अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) कोलकाता ने बांग्लादेश सरकार से अपील की है कि हिंदू संन्यासी चिन्मय कृष्ण दास के मामले में वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। यह अपील तब आई जब दास के वकील रमन रॉय के घर में इस्लामवादियों के एक समूह ने हमला किया। इस्कॉन कोलकाता के प्रवक्ता राधारमण दास ने […]

आलू की बढ़ती कीमतों से जनता परेशान, हड़ताल के बीच सरकार का सख्त रुख

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में आलू के थोक व्यापारियों की हड़ताल शुरू होते ही बाजार में आलू की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। राज्य सरकार द्वारा आलू की ‘बाहरी निर्यात’ पर कड़ी पाबंदी लगाने के बाद व्यापारियों ने सोमवार आधी रात से हड़ताल की घोषणा कर दी। इसके परिणामस्वरूप मंगलवार सुबह से राज्य के विभिन्न बाजारों […]

भारतीय न्याय संहिता का मूल मंत्र-नागरिक प्रथम है : प्रधानमंत्री

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में तीन नए आपराधिक कानूनों के सफल क्रियान्वयन से राष्ट्र को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भारतीय न्याय संहिता का मूल मंत्र-नागरिक प्रथम है। उन्होंने कहा कि ये कानून नागरिक अधिकारों के संरक्षक और न्याय में आसानी का आधार बन रहे हैं। […]