Category Archives: राष्ट्रीय

सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिदीन आतंकवादी जहांगीर सरूरी का ठिकाना नष्ट किया

किश्तवाड़ : सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी जहांगीर सरूरी के ठिकाने का पता लगाकर उसे सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया है। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने ठिकाने से दो कंबल, कुछ खाद्य वस्तुएं और कुछ निजी उपयोग की वस्तुएं बरामद कीं हैं, जिससे ठिकाने में आतंकवादी की मौजूदगी का संकेत मिलता है। एसएसपी […]

नक्सलियों को फंडिंग के मामले में उत्तर प्रदेश में 8 स्थानों पर एनआईए का छापा

लखनऊ : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन को फंडिंग के मामले में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पांच जिलों में आठ स्थानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ़, चंदौली और देवरिया जिलों में एक साथ की गई। एनआईए ने इस कार्रवाई के बारे में अभी कोई अधिकृत बयान जारी नहीं […]

देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

नयी दिल्ली : देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। इनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, झारखंड, केरल और त्रिपुरा की सीटें शामिल हैं। इन में सबसे ज्यादा चर्चा में उत्तर प्रदेश की की घोसी सीट है। यहां से भाजपा के दारा […]

इतिहास के पन्नों में 05 सितंबरः कराची में विमान, आतंकियों से नीरजा ने बचाई 360 यात्रियों की जान

देश-दुनिया के इतिहास में 05 सितंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारतीय विमान परिचारिका नीरजा भनोट के अदम्य शौर्य, पराक्रम और बलिदान के रूप में हमेशा याद रखी जाएगी। हुआ यह था कि 1986 में इसी रोज विमान (पीएएन एएम-73) ने मुंबई से उड़ान भरी। विमान में 360 पैसेंजर और […]

मंगलवार (05 सितम्बर) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय की स्थिति समान्य रहेगी। शुभांक-5-7-8 वृष : आशानुकूल कार्य होने में संदेह है। […]

चंद्रयान-3 मिशन: विक्रम लैंडर ने चांद की सतह पर एक बार फिर की सॉफ्ट लैंडिंग

नयी दिल्ली : चंद्रयान -3 मिशन के तहत इसरो ने एक बड़ा अपडेट दिया है। इसरो ने चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की एक बार फिर सॉफ्ट लैंडिंग कराई है। सोमवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक्स पर वीडियो जारी करके जानकारी दी कि विक्रम लैंडर अपने मिशन के उद्देश्यों […]

इतिहास के पन्नों में 04 सितंबरः नाथू ला के बंद होने और खुलने की कहानी

देश-दुनिया के इतिहास में 04 सितंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारत-चीन संबंधों में उतार-चढ़ाव की भी गवाह है। 2006 में 04 सितंबर को भारत और चीन ने सुलह करते हुए करीब चार दशक बाद नाथू ला को फिर से खोला था। नाथू ला 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद […]

सोमवार (04 सितम्बर) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : सुबह-सुबह की महत्वपूर्ण सिद्धि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7 वृष : परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। […]