Category Archives: राष्ट्रीय

झारखंड विधानसभा चुनाव : एनडीए में सीटों का बंटवारा, भाजपा 68, आजसू 10, जदयू दो और लोजपा एक सीट पर लड़ेगी चुनाव

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस-राष्ट्रीय जनता दल-वामदल के इंडिया गठबंधन को मात देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन, जनता दल यूनाइटेड और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के साथ गठबंधन कर लिया है। एनडीए गठबंधन में सीटों का बंटवारा भी हो गया है। झारखंड विधानसभा चुनाव को भारतीय […]

बिहार में जहरीली शराब से अब तक 47 मौतें, 450 हिरासत में लिए गए

पटना : बिहार में सारण-सिवान जिले में अब तक जहरीली शराब पीने से 47 लोगों की मौत हो चुकी है। सिवान में 32, सारण में 13 और गोपालगंज में दो की मौत हुई है। अवैध शराब व्यापार से जुड़े 450 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में सारण के जिलाधिकारी अमन समीर […]

सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में बाल विवाह पर जारी किए दिशा-निर्देश

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में बाल विवाह पर अहम फैसला देते हुए दिशा-निर्देश जारी किया है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि बाल विवाह रोकथाम अधिनियम को किसी भी पर्सनल लॉ के तहत परंपराओं से बाधित नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने कहा कि माता-पिता अपने नाबालिग […]

विलय के बाद भी विस्‍तारा के यात्रियों को मिलने वाला अनुभव जारी रहेगा: एयर इंडिया

नयी दिल्ली : टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि विलय के बाद विस्तारा के मार्ग तथा समय सारणी के साथ-साथ उड़ान के दौरान मिलने वाला अनुभव समान ही रहेगा। एयर इंडिया और विस्तारा के विलय की प्रक्रिया 12 नवंबर को पूरी होने वाली है। एयर इंडिया ने ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर […]

सलमान खान को फिर मिली धमकी – ‘5 करोड़ दो वर्ना हालत बाबा सिद्दीकी से भी बदतर होगी’

मुंबई : फिल्म अभिनेता सलमान खान को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस के एक व्हाट्सएप नंबर पर मिली इस धमकी भरे मैसेज में कहा गया है कि 5 करोड़ रुपये दो वर्ना हालत बाबा सिद्दीकी से बदतर होगी। मुंबई पुलिस ने इस व्हाट्सएप मैसेज की छानबीन शुरू कर दी […]

इतिहास के पन्नों में 18 अक्टूबरः जब आतंक का पर्याय चंदन तस्कर वीरप्पन ढेर कर दिया गया

18 अक्टूबर 2004 को ऐसी खबर आई जिसपर एकबारगी किसी को यकीन नहीं हुआ। खबर थी- बर्बर और दुर्दांत चंदन तस्कर मुठभेड़ में मारा गया। घनी मूछों और इकहरे बदन वाला वीरप्पन कुछेक दशकों तक न केवल दो राज्यों बल्कि केंद्र सरकार के लिए बड़ा सिरदर्द रहा। हाथी दांत के लिए सैकड़ों हाथियों की जान […]

शुक्रवार (18 अक्टूबर) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6 वृष : अपने संघर्ष में […]

निकिता पोरवाल बनीं मिस इंडिया-2024, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

भोपाल : मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया-2024 का खिताब जीत लिया है। निकिता अब मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। अपनी उपलब्धि पर निकिता ने कहा कि उन्हें मिस इंडिया ही बनाना था, इसलिए मॉडलिंग और थियेटयर में अपना करियर बनाना शुरू किया। मैंने कई बार […]

रेलवे ने एडवांस टिकट बुकिंग की समय सीमा घटाकर 60 दिन की

नयी दिल्ली : भारतीय रेलवे ने एडवांस टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब एडवांस रिजर्वेशन की समयसीमा 120 दिनों से घटा कर 60 दिन कर दी गयी है। यात्री अब 4 महीने की बजाय 2 महीने पहले से रिजर्वेशन करवा पाएंगे। हालांकि विदेशी पर्यटकों के लिए 365 दिनों की समयसीमा में […]