Category Archives: राष्ट्रीय

किसानों को दिल्ली आने से रोकना दुर्भाग्यपूर्ण : कांग्रेस

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों को दिल्ली आने से रोककर अपनी हताशा छिपा रही है। किसान अन्नदाता है। उसे दिल्ली आने से नहीं रोका जाना चाहिए। कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि किसानों की आवाज को दबाने के लिए भाजपा सरकार ने देश की राजधानी दिल्ली को ‘पुलिस […]

Maharashtra : बीजेपी के साथ नए सफर की शुरुआत करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण

मुंबई : पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण आज बीजेपी के साथ अपने नए सफर की शुरुआत करेंगे। उन्होंने स्वयं इसकी पुष्टि की है। दोपहर 12 से साढ़े 12 के बीच पार्टी ऑफिस में अशोक चव्हाण बीजेपी में शामिल होने। गौरतलब है कि अशोक चव्हाण ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि मेरा जन्म ही कांग्रेस में […]

तेजस्वी यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने गुजरातियों पर विवादित टिप्पणी पर मानहानि मुकदमा का सामना कर रहे आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को राहत प्रदान कर दी। जस्टिस एएस ओका की अध्यक्षता वाली बेंच ने तेजस्वी के खिलाफ गुजरात में दर्ज मानहानि केस को निरस्त कर दिया। तेजस्वी ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दिया था कि […]

प्रधानमंत्री यूएई में आज शाम ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए उत्सुक

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह कुछ समय पहले अपनी संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स हैंडल पर कहा, ”हमें अपने प्रवासी भारतीयों और दुनिया के साथ भारत के जुड़ाव को गहरा करने के उनके प्रयासों पर बहुत गर्व है। आज शाम मैं अहलान मोदी कार्यक्रम में संयुक्त अरब […]

इतिहास के पन्नों में 13 फरवरीः जब गैलीलियो को गिरफ्तार किया गया

खगोलशास्त्री गैलीलियो को 13 फरवरी 1633 को इटली के रोम पहुँचने पर गिरफ्तार कर रोमन चर्च और पादरियों के समक्ष पेश किया गया। दरअसल, गैलीलियो ने अपनी वैज्ञानिक खोज के आधार पर यह कहा था कि पृथ्वी अंतरिक्ष का केंद्र नहीं है। पृथ्वी चपटी भी नहीं है। पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूम रही है […]

मंगलवार (13 फरवरी) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो, यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-१-४-६ वृष : अपने संघर्ष में […]

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक बार फिर तीन दिनों के लिए ईडी के रिमांड पर

रांची : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पांच दिनों की रिमांड अवधि खत्म होने पर सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच ईडी कोर्ट में पेश किया।ईडी की ओर से पूछताछ के लिए फिर चार दिन की रिमांड मांगी गई। ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत ने दोनों पक्षों की […]

Bihar विधानसभा : फ्लोर टेस्ट में नीतीश को बहुमत, पक्ष में मिले 129 वोट

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

पटना : बिहार विधानसभा में सोमवार को हुए शक्ति परीक्षण में जेडीयू और भाजपा गठबंधन की सरकार पास हो गई है। सीएम नीतीश कुमार की सरकार के पक्ष में 129 वोट मिले और उनके विपक्ष में 0 वोट पड़े। आरजेडी ने वोटिंग प्रक्रिया शुरू होने से ठीक पहले ही वॉकआउट कर सदन की कार्यवाही का […]

भारत की यूपीआई सेवाएं अब श्रीलंका और मॉरीशस में भी शुरू हुईं

नयी दिल्ली : भारत की यूनिफाइड पेमेंट इंटरफ़ेस (यूपीआई) सेवाएं सोमवार को श्रीलंका और मॉरीशस में एक वर्चुअल समारोह के दौरान शुरू की गईं। इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। यूपीआई सेवाओं की शुरुआत से श्रीलंका और मॉरीशस […]