Category Archives: राष्ट्रीय

चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और एमएस स्वामीनाथन को दिया जाएगा भारत रत्न

नयी दिल्ली : देश के दो पूर्व प्रधानमंत्रियों- चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव तथा हरित क्रांति के जनक वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को एक्स के माध्यम से इसकी जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने लिखा कि हमारी सरकार का यह […]

उत्तराखंड : हल्द्वानी हिंसा में मारे गए सभी की हुई शिनाख्त, कर्फ्यू जारी, इंटरनेट निलंबित

देहरादून/नैनीताल : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में गुरुवार को हुई बनभूलपुरा हिंसा में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 14 लोग घायल हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इनमें से तीन की हालत अत्यंत गंभीर है। हिंसा में मारे गए सभी लोगों की शिनाख्त कर ली गई है। राज्य सरकार […]

आम चुनाव 2024: देश में कुल 96.88 करोड़ पंजीकृत मतदाता

नयी दिल्ली : चुनाव आयोग ने आगामी आम चुनावों के लिए मतदाता सूची को अपडेट कर लिया है। आयोग के अनुसार देश में कुल 96.88 (96 करोड़ 88 लाख 21 हजार 926) करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं। दुनिया में सबसे बड़ी यह मतदाता संख्या तय करेगी कि देश में अगली सरकार किसकी होगी। आयोग के अनुसार […]

ईडी के लैंड फॉर जॉब केस में राबड़ी,मीसा, हिमा, ह्रदयानंद को अंतरिम जमानत

नयी दिल्ली : दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी के लैंड फॉर जॉब मामले में आरोपित बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, मीसा भारती और हिमा यादव के साथ ह्रदयानंद चौधरी को अंतरिम जमानत दे दी। स्पेशल जज विशाल गोगने ने मामले की अगली सुनवाई 28 फरवरी को करने का आदेश दिया। इससे पहले […]

लैंड फॉर जॉब केस में राबड़ी देवी, मीसा और हिमा राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश, जमानत पर होनी है सुनवाई

नयी दिल्ली : लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी की ओर से दर्ज केस में आज बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के अलावा मीसा भारती और हिमा यादव दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में स्पेशल जज विशाल गोगने के समक्ष पेश हुए। आज कोर्ट में सभी आरोपितों की जमानत अर्जी पर सुनवाई होगी। कोर्ट ने […]

इतिहास के पन्नों में 9 फरवरीः स्वतंत्र भारत में जनगणना की ऐतिहासिक तारीख

जनगणना एक ऐसा देशव्यापी अभियान है जिसमें देश के हर एक हिस्से का हर व्यक्ति शामिल होता है। स्वतंत्र भारत में 9 फरवरी 1951 बेहद महत्वपूर्ण तारीख है, जब पहली बार जनगणना के लिए सूची बनाने का काम शुरू हुआ। 1951 में हुई यह जनगणना भारत की नौवीं जनगणना थी लेकिन देश की आजादी के […]

शुक्रवार (09 फरवरी) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचा जाए तो अच्छा है। दुर्लभ स्वप्न साकार होंगे। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंग। शुभांक-२-४-६ वृष : आगे बढ़ने के अवसर […]

शक्तिकांत दास ने कहा- नियमों का अनुपालन नहीं करने पर पेटीएम के खिलाफ हुई कार्रवाई

मुंबई : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने गुरुवार को कहा कि पेटीएम भुगतान बैंक पर कार्रवाई नियमों का अनुपालन नहीं करने के कारण हुई है। हालांकि, ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा मुहैया कराने वाली पेटीएम में व्यवस्था के स्तर पर चिंता की कोई बात नहीं है। पेटीएम के खिलाफ रिजर्व बैंक की […]

गौतम अडाणी दुनिया के सबसे अमीर शख्स की सूची में 12वें पायदान पर

नयी दिल्ली : अडाणी समूह के प्रमुख अरबपति कारोबारी गौतम अडाणी की संपत्ति एक बार फिर 100 अरब डॉलर के पार पहुंच गई है। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद इस क्लब में लौटने में अडाणी को एक साल का वक्त लगा। समूह के शेयरों में आई गिरावट से उबरते हुए उन्होंने एक बार फिर […]