Category Archives: राष्ट्रीय

भाजपा ने कोलकाता गैंगरेप की जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का किया गठन

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को कलकत्ता लॉ कालेज में एक छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इस घटना की निंदा करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्थिति की समीक्षा की। इस संबंध में शनिवार को राष्ट्रीय महासचिव […]

पंजाब : भ्रष्टाचार के आराेपाें में फंसे जेल विभाग के 25 कर्मचारी व अधिकारी निलंबित

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने जेलों में फैले भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करते हुए एक साथ 25 जेल अधिकारियों व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अकाली नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी के बाद इस तरह की कार्रवाई का पहले ही संकेत दे दिया था। पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने […]

प्रधानमंत्री मोदी को ‘धर्म चक्रवर्ती’ सम्मान, विज्ञान भवन में गूंजा भारत माता की जय का उद्घोष

◆ आचार्य विद्यानंद महाराज की शताब्दी पर भव्य समारोह नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह के दौरान ‘धर्म चक्रवर्ती’ की प्रतिष्ठित उपाधि से सम्मानित किया गया। यह समारोह जैन संत आचार्य विद्यानंद महाराज की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। इस […]

शेफाली जरीवाला के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच

मुम्बई : अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। 42 साल की शेफाली को बीती रात सीने में दर्द के बाद मुंबई के बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पृथम दृष्टया शेफाली की मौत का कारण हार्टअटैक बताया जा रहा है, लेकिन […]

बेंगलुरु भगदड़ मामला: केंद्र सरकार ने 3 आईपीएस अधिकारियों के निलंबन को मंजूरी दी

बेंगलुरु : केंद्र सरकार ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के जश्न के दौरान हुई भगदड़ मामले में तीन आईपीएस अधिकारियों को निलंबित करने की मंजूरी दे दी है। इस घटना में ग्यारह लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो […]

‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन

मुंबई : ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने अचानक इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनकी मौत की खबर से उनके फैंस और इंडस्ट्री में गहरा सदमा है। शेफाली मात्र 42 साल की थीं। उनके निधन की पुष्टि विक्की लालवानी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की है। […]

इतिहास के पन्नों में 28 जूनः आपातकाल प्रेस के लिए भी काला अध्याय

देश-दुनिया के इतिहास में 28 जून की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। वैसे भारत के राजनीतिक इतिहास में जून का पूरा महीना आपातकाल के लिए सदियों तक याद रखा जाएगा। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 25 जून, 1975 को आपातकाल की घोषणा के दो दिन के भीतर ही राजनीतिक विरोधियों और आंदोलनकारियों की […]

शनिवार (28 जून) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। नौकरी में अपने अधीनस्थ लोगों से कम सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी। शुभांक-2-4-6 वृष: कामकाज में आ रहा अवरोध […]

भारत ने चीन, रूस, तजाकिस्तान, कजाकिस्तान और बेलारूस को दी ऑपरेशन ‘सिंदूर’ की जानकारी

◆ एससीओ के संयुक्त वक्तव्य में पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र न होने से नहीं किए हस्ताक्षर नयी दिल्ली : शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने गए राजनाथ सिंह ने किंगदाओ में चीन, रूस, तजाकिस्तान, कजाकिस्तान और बेलारूस के रक्षा मंत्रियों के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें की हैं। एससीओ के […]