Category Archives: राष्ट्रीय

वक्फ कानून: विपक्षी दलों ने उमर पर रिजिजू के लिए लाल कालीन बिछाने पर निशाना साधा

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को यहां एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन में केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू से मुलाकात की, इस मुलाकात की विपक्षी दलों ने आलोचना की और इसे वक्फ कानून के प्रति सौहार्द करार दिया। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला भी इस मुलाकात के दौरान मौजूद थे। विपक्षी […]

इतिहास के पन्नों में 07 अप्रैलः जन-जन के स्वास्थ्य की चिंता

विश्व स्वास्थ्य संगठन हर वर्ष 07 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाता है। इसकी बुनियाद विश्व स्वास्थ्य संगठन के अस्तित्व में आते ही रख दी गई थी। 1948 में दुनिया भर के देशों ने लोगों के स्वास्थ्य, हर जरूरतमंद तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने और एक सुरक्षित दुनिया के निर्माण के लिए साझा […]

सोमवार (07 अप्रैल) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-3-7-9 वृष : मांगलिक कार्योंक्रमों का आयोजन होगा। आर्थिक […]

अमृतसर में आईएसआई का एजेंट हथियारों समेत गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने अमृतसर से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एक एजेंट को हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से नकदी भी बरामद की गई है। पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को इस बारे में बताया कि आरोपी के पास से एक ग्लॉक (9 एमएम पिस्तौल), एक .30 कैलिबर पिस्तौल, […]

प्रधानमंत्री ने किया भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज का उद्घाटन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के रामेश्वरम में भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज और रामेश्वरम -तांबरम (चेन्नई) नई ट्रेन सेवा और एक तटरक्षक जहाज की शुरुआत की। पंबन सी ब्रिज मुख्य भूमि और रामेश्वरम द्वीप के बीच एक रेल लिंक प्रदान करेगा। कार्यक्रम में तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि […]

प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका में भारतीय सहायता से दो रेलवे परियोजनाएं शुरू कीं

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को श्रीलंका में राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका के साथ अनुराधापुरा में भारतीय सहायता से निर्मित दो रेलवे परियोजनाओं के उद्घाटन और शुभारंभ समारोह में भाग लिया। नेताओं ने 91.27 मिलियन अमेरिकी डॉलर की भारतीय सहायता से नवीनीकृत 128 किलोमीटर लंबी माहो-ओमानथाई रेलवे लाइन का उद्घाटन किया। इसके बाद […]

भाजपा स्थापना दिवस : प्रधानमंत्री ने दी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी स्थापना दिवस की बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि यह अवसर देश के प्रति समर्पित भाव से काम करने और विकसित भारत के सपने को साकार करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का है। […]

श्री राम जन्मभूमि में श्रीराम लला का जन्मोत्सव , हो रहा अभिषेक

◆ सूर्य देव किरणों से करेंगे चार मिनट तक भगवान का अभिषेक अयोध्या : श्रीराम जन्मभूमि में राम नवमी पर श्री राम लला भगवान के जन्मोत्सव के लिए वैदिक विधि विधान से अभिषेक प्रारम्भ हो गया है। रविवार दोपहर ठीक 12 बजे रामलला का जन्म होगा और उसी समय से उनके कुल देवता सूर्य उनका अपनी […]

इतिहास के पन्नों में 06 अप्रैलः हर साल उभरती है दंतेवाड़ा की टीस

देश-दुनिया के इतिहास में 06 अप्रैल की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। देश के सुरक्षाबलों के सीनों में हर साल यह तारीख टीस बनकर उभरती है। छह अप्रैल 2010 की सुबह आई मनहूस खबर को सुनकर सारा देश रोया था। हुआ यह था कि छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में तीन दिन के सर्च अभियान […]