Category Archives: सिनेमा

ऐश्वर्या की फिल्म ‘पीएस-2’ ने दो दिन में कमाए 50 करोड़, सलमान की फिल्म का रहा बुरा हाल

मुंबई : तमिल फिल्म डायरेक्टर मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन-2’ इस वक्त चर्चा में है। दो दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दूसरी तरफ सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ का जादू फीका पड़ गया है। हालांकि, फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन-2’ के हिंदी वर्जन ने ज्यादा कमाई नहीं […]

जान से मारने की धमकियों को लेकर सलमान खान ने किया खुलासा

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान गैंगस्टरों के निशाने पर हैं और उन्हें सार्वजनिक रूप से धमकियां भी दी जा चुकी हैं। लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए मुंबई पुलिस ने उन्हें वाई प्लस सुरक्षा मुहैया कराई है। इसी बीच हाल ही में “आप की अदालत” शो में सलमान खान ने इस पर कमेंट […]

मॉडल जिया खान आत्महत्या मामले में फिल्म अभिनेता सूरज पंचोली बरी

मुंबई : मुंबई के विशेष कोर्ट ने शुक्रवार को एक्ट्रेस और मॉडल जिया खान आत्महत्या मामले में फिल्म अभिनेता सूरज पंचोली को सबूतों के अभाव में बरी करने का फैसला सुनाया है। विशेष कोर्ट के इस निर्णय से सूरज पंचोली ने राहत की साँस ली है। जिया खान ने 3 जून, 2013 को मुंबई स्थित […]

फोटो पत्रकारों पर फिर से आग-बबूला हुईं जया बच्चन, कहा…

मुंबई : एक्ट्रेस जया बच्चन अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने गुस्सैल स्वभाव के लिए भी जानी जाती हैं। उनके लगातार चिढ़ने, फोटो पत्रकारों पर भड़कने के वीडियो वायरल हो रहे हैं। वे अक्सर उन फैंस को डांटते नजर आती हैं जो उनकी तस्वीरें लेते हैं और उनके साथ तस्वीरें लेना चाहते हैं। अब जया बच्चन […]

आर माधवन के बेटे वेदांत का सराहनीय प्रदर्शन, जीते 5 गोल्ड मेडल

मुंबई : अभिनेता आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन ने एक बार फिर अपने सुनहरे प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया है। वेदांत अभिनय की दुनिया से दूर तैराकी प्रतियोगिताओं में किस्मत आजमा रहे हैं। वह अपने दमदार प्रदर्शन से पूरी दुनिया में नाम कमा रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक तैराकी प्रतियोगिता जीती […]

‘द कपिल शर्मा शो’ फिर अस्थायी रूप से होगा बंद, एक और ब्रेक लेने की तैयारी

मुंबई : कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा का ‘द कपिल शर्मा शो’ टीआरपी चार्ट में हमेशा टॉप पर रहता है। अब इस शो के बारे में फैंस के लिए एक बुरी खबर है। कपिल शर्मा का कॉमेडी शो अस्थायी रूप से बंद होने वाला है और जल्द ही इसका आखिरी एपिसोड शूट किया जा सकता है। हालांकि, […]

‘भाई जान’ को फिर मिली जान से मारने की धमकी

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। कुछ दिन पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान को धमकी भरा एक मेल भेजा था। उसके बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सलमान ने सुरक्षा के लिए एक बुलेट प्रूफ एसयूवी भी खरीदी है। इसी बीच […]

भारत आया ऑस्कर, ‘Naatu Naatu’ गाने ने रचा इतिहास

नयी दिल्ली : भारत की ओर से बेस्ट म्यूजिक ऑरिजनल सॉन्ग की केटेगरी में नॉमिनेट हुए RRR के हिट गाने ‘नाटू-नाटू’ ने इतिहास रच दिया है। इस गाने को 95वें ऑस्कर समारोह में बेस्ट ऑरिजनल म्यूजिक का अवॉर्ड दिया गया। 'Naatu Naatu' from 'RRR' wins the Oscar for Best Original Song! #Oscars #Oscars95 pic.twitter.com/tLDCh6zwmn — […]

परफॉर्म करने के दौरान मशहूर हॉलीवुड रैपर कोस्टा टिच का निधन

जोहानसबर्ग : दक्षिण अफ्रीका के मशहूर रैपर और म्यूजिशियन कोस्टा टिच का निधन उनके संगीत समारोह के दौरान मंच पर गिरने के बाद हो गया। रैपर अपना एक गाना परफॉर्म कर रहे थे और तभी स्टेज पर गिर पड़े। वह 27 वर्ष के थे। कोस्टा टिच के मंच पर गिरने का एक वीडियो सोशल मीडिया […]

सतीश कौशिक की मौत में फार्म हाउस के मालिक विकास का हाथ, दोस्त की पत्नी का दावा

नयी दिल्ली/मुंबई : अभिनेता सतीश कौशिक की मौत में नया खुलासा हुआ है। कौशिक होली पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली गए थे। वह अपने दोस्त कुबेर ग्रुप के विकास मालू के फार्म हाउस गए। वहीं उनकी हालत बिगड़ी। विकास मालू की पत्नी ने दावा किया है कि कौशिक की मौत के पीछे उसके पति का हाथ […]