हेमंत सोरेन गिरफ्तार, चंपई सोरेन होंगे झारखंड के अगले मुख्यमंत्री

रांची : सात घंटे की लंबी पूछताछ के बात झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया।

वहीं झारखंड की सियासत में गहमागहमी के बीच नए सीएम का दावा भी राज्यपाल के समक्ष पेश किया जा चुका है।

चंपई सोरेन राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। मुख्यमंत्री आवास में बुधवार की रात हुई महागठबंधन विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद महागठबंधन के सभी विधायक बस से राजभवन के लिए निकले।

कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के गेट नंबर-दो से दो टूरिस्ट बसें सीएम आवास के अंदर घुसी थीं। उन्हीं बसों में बैठकर विधायक राजभवन के लिए गये।

उल्लेखनीय है कि झारखंड में बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला है। घोटाला मामले में जांच के दायरे में आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरफ्तार हो चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के विधायकों ने चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया है। झारखंड टाइगर नाम से मशहूर चंपई सोरेन अब राज्य के अगले मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *