बुद्धदेव भट्टाचार्य को देखने अस्पताल पहुंची मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

कोलकाता : पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को देखने सोमवार शाम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अस्पताल पहुंचीं। शाम के समय विधानसभा से निकलकर वह सीधे अलीपुर के वुडलैंड अस्पताल पहुंचीं, जहां पूर्व मुख्यमंत्री को शनिवार को सांस लेने में तकलीफ के बाद भर्ती कराया गया था। अस्पताल से बाहर निकलीं सीएम ने दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री ने उन्हें देखकर हाथ हिलाया।

बनर्जी ने कहा कि वह पूरी तरह से होश में हैं। धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं। उन्हें वेंटिलेशन से हटाकर सामान्य बेड पर रखा गया है। उनका सी पैप चल रहा है। मैं चिकित्सक नहीं हूं कि इससे अधिक बोल सकती हूं। इसके बाद मुख्यमंत्री के पास खड़े एक चिकित्सक ने कहा कि सुबह के बाद उन्हें इन्वेंसिस वेंटिलेशन से हटा लिया गया है। उनकी सामान्य चिकित्सा चल रही है। अगला 24 घंटा बेहद महत्वपूर्ण है। हमें उम्मीद है कि वह ठीक हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *