नवजोत सिद्धू को कांग्रेस हाईकमान ने जारी किया नोटिस

चंडीगढ़ : पिछले कई महीनों से पंजाब कांग्रेस से अलग चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू पर हाईकमान सख्त हो गई है। पार्टी ने सिद्धू को नोटिस जारी कर दिया है। इससे पहले सिद्धू के करीबियों के खिलाफ भी कार्रवाई हो चुकी है।

पंजाब में कांग्रेस अपनी चुनावी रणनीति बनाने की तैयारी में है। इसके मद्देनजर एक फरवरी को कांग्रेस चुनाव समिति की अहम बैठक हुई थी। इस बैठक से पार्टी नेता नवजोत सिंह सिद्धू नदारद रहे। उन्होंने कुछ अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ अलग से बैठक की। अब इस मामले में कांग्रेस आलाकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। शनिवार को पार्टी ने सिद्धू को नोटिस जारी किया है।

नोटिस के कुछ देर बाद सिद्धू ने शायराना अंदाज में एक्स पोस्ट किया। जिसमें लिखा- ये दबदबा, ये हुकूमत, ये नशा, ये दौलत, सब किरायेदार हैं, मकान बदलते रहते हैं।

बताया जा रहा है कि 11 फरवरी को लुधियाना के समराला में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली है। रैली के बाद पार्टी सिद्धू के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *