माकपा नेता के बेटे पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती

उत्तर दिनाजपुर : चाकू के हमले में माकपा नेता का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल का नाम रबीउल हबीब है। घटना गुरुवार देर रात को जिले के चोपड़ा थाने के घिरनी गांव की है। घायल रबीउल इस्लामपुर महकमा अस्पताल में भर्ती है।

बताया जा रहा है कि चोपड़ा पंचायत समिति के पूर्व उपाध्यक्ष और माकपा नेता मोकलेश्वर के बेटे रबीउल हबीब चाय बागान गया था। तभी एक शख्स ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद रबीउल को इस्लामपुर महकमा अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। इधर घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

इस संदर्भ में माकपा नेता मकलेश्वर रहमान ने कहा कि बीती रात उसका बेटा में चाय बागान से पत्तियां तोड़ रहे एक मजदूर ढूंढने गया था। तभी गांव के ही एक व्यक्ति ने उस पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि थाने में आरोपित के खिलाफ लिखित रूप से एफआईआर दर्ज कराया गया है। यह कोई राजनीतिक साजिश है या नहीं पुलिस जांच में मामला सामने आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *