नहीं रहीं ‘दंगल’ की छोटी बबीता, एक्ट्रेस का 19 की उम्र में निधन

मुंबई : आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में नजर आईं चाइल्ड आर्टिस्ट सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। 19 की उम्र में सुहानी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। सुहानी का निधन शनिवार, 17 फरवरी को दिल्ली में हुआ। बताया जा रहा है कि गलत ट्रीटमेंट मिलने की वजह से उनकी जान गई है। सुहानी ने फिल्म ‘दंगल’ में छोटी बबीता का रोल निभाया था। अब इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कुछ वक्त पहले सुहानी भटनागर के पैर में चोट लगी थी। उनके पैर में हुए फ्रैक्चर के लिए उन्होंने ट्रीटमेंट करवाई। उनकी दवाइयों से उन्हें साइड इफेक्ट होने लगे। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस की बॉडी में फ्लूइड बनने लगा था, जिसकी वजह से उनकी मौत हुई है। सुहानी काफी वक्त से दिल्ली के एम्स अस्पताल में काफी वक्त से एडमिट थीं। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को फरीदाबाद में होगा।

फिल्म ‘दंगल’ में सुहानी भटनागर को छोटी बबीता के किरदार में देखा गया था। आमिर खान, साक्षी तंवर और जायरा वसीम के साथ वो फिल्म में नजर आई थीं। अपनी परफॉरमेंस के लिए सुहानी को तारीफें भी मिली थीं। ‘दंगल’ के बाद सुहानी भटनागर को टीवी के कई विज्ञापनों में भी देखा गया था। कुछ वक्त बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ पढ़ाई पर फोकस करने का फैसला लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *